चीन में भूस्खलन के कारण 17 लोगों की मौत
Advertisement

चीन में भूस्खलन के कारण 17 लोगों की मौत

चीन के दक्षिण-पश्चिम गिझोउ प्रांत में भूस्खलन से तबाह हुये एक गांव में कम से कम 17 लोग मारे गये और छह अभी भी लापता हैं।

बीजिंग : चीन के दक्षिण-पश्चिम गिझोउ प्रांत में भूस्खलन से तबाह हुये एक गांव में कम से कम 17 लोग मारे गये और छह अभी भी लापता हैं।

बुधवार रात को फुक्युआन सिटी के यिंगपिंग गांव में भूस्खलन हुआ जिसमें 22 लोग घायल हो गये। हादसे में 77 मकान ध्वस्त हो गए।

घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने शुक्रवार को खबर दी कि मलबे में अभी भी मौजूद जीवित लोगों को बाहर निकालने के प्रयास किये जा रहे हैं। भूस्खलन के कारण 600 मीटर उंचे टीले का आधा हिस्सा ढह गया जिससे तलहटी में बसे गांव का बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया।

स्थानीय सरकार अन्य ग्रामीणों को सुरक्षित ठिकानों पर ले गयी है। निवासियों ने बताया कि जिस समय भूस्खलन हुआ उस समय गांव में मुख्य रूप से बच्चे और बुजुर्ग व्यक्ति मौजूद थे क्योंकि उस समय काफी ग्रामीण काम करने के लिए शहर गये हुये थे।

स्थानीय ग्रामीणों के लिए टेंट, पानी और खाना सहित राहत सामग्री भेजी गयी है।

Trending news