'लड़कियो की रिहाई की खातिर मैं आतंकियों के साथ हमबिस्तर होने को तैयार'
Advertisement

'लड़कियो की रिहाई की खातिर मैं आतंकियों के साथ हमबिस्तर होने को तैयार'

नाइजीरिया में आतंकी संगठन बोको हरम के चंगुल से अगवा लड़कियों को छुड़ाने के लिए पॉप सिंगर अडोकिए ने अपना कौमार्य देने की पेशकश की है।

'लड़कियो की रिहाई की खातिर मैं आतंकियों के साथ हमबिस्तर होने को तैयार'

ज़ी मीडिया ब्यूरो

अबुजा: नाइजीरिया में आतंकी संगठन बोको हरम के चंगुल से अगवा लड़कियों को छुड़ाने के लिए पॉप सिंगर अडोकिए ने अपना कौमार्य देने की पेशकश की है। अडोकिए चाहती हैं कि जिन लड़कियों को अगवा किया गया है उनकी उम्र 12 से 15 साल है और वह अबोध है इसलिए उन्हें छोड़ दिया जाना और बदले में वह आतंकियों के साथ हमबिस्तर होने को तैयार हैं।

अडोकिए का कहना है कि इन चीजों (सेक्स संबंध) के लिए अगवा लड़कियों की उम्र उचित नहीं बल्कि मैं इस मामले में ज्यादा अनुभवी हूं। इसलिए मैं अपना कौमार्य दांव पर लगाते हुए यह कहना चाहती हूं कि मेरे कौमार्य के बदले में उन अगवा लड़कियों को रिहा कर दिया जाए। 23 वर्षीय अडोकिए ने कहा कि लड़कियों की रिहाई की खातिर अगर मुझे हर रात 10 से 12 लोगों के साथ भी हमबिस्तर होना पड़ा तो भी मुझे कोई दिक्कत नहीं है।
 
गौर हो कि बोको हरम आतंकियों ने उत्तरी नाइजीरिया से 14 अप्रैल की रात करीब 300 स्कूली छात्राओं का अपहरण किया गया था। गौरतलब है कि सैकड़ों स्कूली छात्राओं के अपहरण और दो महीने बाद भी उन्हें रिहा ना करवा पाने की वजह से सेना और सरकार को तीखी आलोचना झेलनी पड़ रही है।
 
छात्राओं के अपहरण वाले क्षेत्र में आपातकाल के बावजूद स्थानीय नागरिक, सेना पर निष्क्रियता का आरोप लगा रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि सेना की ढीले रवैये और मिलीभगत के कारण बोको हरम आतंकियों के हमले जारी हैं। नाइजीरिया में इस्लामिक शासन लागू करने के लिए बोको हरम साल 2002 से सक्रिय है। 2009 से संगठन द्वारा किए जाने वाले हमलों और हिंसा की घटनाओं में इजाफा हुआ है। बोको हरम के हमलों में अब तक हजारों निर्दोष लोग मारे जा चुके हैं और देश में कानून व्यवस्था सबसे खराब स्तर पर पहुंच गई है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Trending news