क्रीमिया मुद्दे पर यूक्रेन ने रूस से संबंध तोड़े
Advertisement

क्रीमिया मुद्दे पर यूक्रेन ने रूस से संबंध तोड़े

यूक्रेन ने सोवियत संघ के विघटन के बाद बने एक महत्वूपर्ण गठबंधन से हटने की योजना की घोषणा की है और रूसियों के प्रवेश पर वीजा लगा दिया है। इसके साथ ही वह रूस द्वारा क्रीमिया को खुद का हिस्सा बनाए जाने के बाद क्रीमिया से संभावित वापसी की तैयारी कर रहा है।

fallback

कीव: यूक्रेन ने सोवियत संघ के विघटन के बाद बने एक महत्वूपर्ण गठबंधन से हटने की योजना की घोषणा की है और रूसियों के प्रवेश पर वीजा लगा दिया है। इसके साथ ही वह रूस द्वारा क्रीमिया को खुद का हिस्सा बनाए जाने के बाद क्रीमिया से संभावित वापसी की तैयारी कर रहा है।
रूस द्वारा क्रीमिया के खुद में विलय के बाद यूक्रेन ने कल पहली कड़ी प्रतिक्रिया दी। क्रीमिया के अलगाववादी नेताओं के कार्यकारी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेन की नौसेना के अध्यक्ष की रिहाई के लिए दिए गए अल्टीमेटम की अंतिम तारीख कल खत्म हो गयी। नौसेना अध्यक्ष को बंधक बनाया गया था।
यूक्रेन में बढ़ते संकट को देखते हुए अमेरिका ने रूस को चेतावनी दी है कि वह ‘एक खतरनाक स्थिति पैदा कर रहा है।’ वहीं नाटो के कमांडर ने रूस द्वारा क्रीमिया के कब्जे को ‘शीत युद्ध के अंत के बाद से यूरोपीय सुरक्षा एवं स्थिरता के लिए सबसे बड़ा खतरा’ बताया। (एजेंसी)

Trending news