हम यूक्रेन के फैसले का स्वागत करेंगे : पुतिन
Advertisement

हम यूक्रेन के फैसले का स्वागत करेंगे : पुतिन

रूस ने सोमवार को कहा कि वह यूक्रेन में राष्ट्रपति चुनाव में लोगों द्वारा लिए गए फैसले का आदर करेगा। साथ ही उसने देश के दक्षिण-पूर्व क्षेत्र में पुन: एक सैनिक अभियान के विरुद्ध कीव को चेतावनी भी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक विदेश मंत्री सर्गेई लॉवरोव ने कहा कि रूस ने देश के विभिन्न भागों में हुए चुनाव को देश के भविष्य के लिए सकारात्मक तत्व माना है। रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने कहा कि हम चुनाव में यूक्रेन की जनता द्वारा लिए गए फैसले का सम्मान करेंगे।

fallback

मास्को : रूस ने सोमवार को कहा कि वह यूक्रेन में राष्ट्रपति चुनाव में लोगों द्वारा लिए गए फैसले का आदर करेगा। साथ ही उसने देश के दक्षिण-पूर्व क्षेत्र में पुन: एक सैनिक अभियान के विरुद्ध कीव को चेतावनी भी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक विदेश मंत्री सर्गेई लॉवरोव ने कहा कि रूस ने देश के विभिन्न भागों में हुए चुनाव को देश के भविष्य के लिए सकारात्मक तत्व माना है। रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने कहा कि हम चुनाव में यूक्रेन की जनता द्वारा लिए गए फैसले का सम्मान करेंगे।
लॉवरोव ने कहा कि मॉस्को चुनाव में जीतने वाले पेट्रो पोरोशिंको के साथ बातचीत को तैयार है, लेकिन कीव से बातचीत के लिए किसी मध्यस्थ की जरूरत नहीं है।
रविवार को हुए एग्जिट पोल में यह दिखाया गया है कि चॉकलेट किंग पोरोशिंक बहुमत के साथ चुनाव जीतेंगे।
लॉवरोव ने कहा कि यूक्रेन से बातचीत के तमाम रास्ते खुले हैं, लेकिन यह किसी शर्त पर संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन चाहता है कि रूस से उसकी बातचीत हो, लेकिन इसमें यूरोपीय संघ और अमेरिका मध्यस्थ की भूमिका में हो। लेकिन यह संभव नहीं है। बातचीत मध्यस्थता की कीमत पर संभव नहीं है।
विदेश मंत्री ने कीव को चेतावनी दी कि वह दक्षिण-पूर्व में चलाए जा रहे सैन्य अभियानों से बाज आए। अगर यूक्रेन समझता है कि उसका यह अभियान आतंकियों के खिलाफ है, तो उसकी यह बड़ी भूल होगी।
उन्होंने कहा कि हम आशा करते हैं कि पेट्रो पोरोशिंको कीव द्वारा दक्षिण-पूर्व ही नहीं, बल्कि देश के अन्य भागों में आतंकियों के नाम पर यूक्रेनवासियों के हो रहे दमन को रोकने का प्रयास करेंगे।
लॉवरोव ने कहा कि रूस यूक्रेन के नए अधिकारियों के साथ हर तरह के मतभेद सुलझाने का हर संभव प्रयास करेगा, जैसा ओएससीई सुझाव देगा। (एजेंसी)

Trending news