दक्षिणी सूडान में नौका दुर्घटना, 200 से अधिक लोग डूबे

दक्षिणी सूडान की श्वेत नील नदी में हुए एक नौका हादसे में कम से कम 200 से अधिक लोग डूब गए।

जूबा : दक्षिणी सूडान की श्वेत नील नदी में हुए एक नौका हादसे में कम से कम 200 से अधिक लोग डूब गए।
सेना के प्रवक्ता फिलिप आग्वेर ने बताया, ‘खबरों के मुताबिक 200 से 300 लोग नौका पर सवार थे। नौका पर क्षमता से अधिक लोग थे। सभी लोग डूब गए। वे मालाकल में लड़ाई के कारण भाग रहे थे।’ दक्षिणी सूडान में कई स्थानों पर इन दिनों लड़ाई चल रही है। मालाकल में भीषण संघर्ष की खबरें मिली हैं। यह संघर्ष राष्ट्रपति सल्वा कीर तथा पूर्व उप राष्ट्रपति रीक माचार के बीच चल रहा है।
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार पिछले महीने से चार लाख से अधिक लोग अपने घर छोड़ चुके हैं। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.