सूडान में यूएन शिविर पर हमला, 58 लोगों की मौत
Advertisement

सूडान में यूएन शिविर पर हमला, 58 लोगों की मौत

संयुक्त राष्ट्र ने शुक्रवार को बताया कि दक्षिण सूडान में हजारों लोगों को शरण देने वाले शिविर पर आज हुए हमले में कम से कम 58 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

जुबा : संयुक्त राष्ट्र ने शुक्रवार को बताया कि दक्षिण सूडान में हजारों लोगों को शरण देने वाले शिविर पर आज हुए हमले में कम से कम 58 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
युद्ध से जर्जर इस देश में संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारी टोबी लैंजर ने भारत, नेपाल और दक्षिण कोरिया की शांति सेना की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने इस घटना को 5,000 लोगों की नृशंस हत्या का हादसा बनने से रोक लिया। टोबी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र आम लोगों को बचाने के लिए फिर से बल प्रयोग करेगा।
उन्होंने कहा कि हमारी सुरक्षा में मौजूद लोगों की रक्षा के लिए हम हर संभव काम करेंगे, बल का भी प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि शिविर के भीतर से महिलाओं और बच्चों सहित 48 शव मिले हैं। जबकि शिविर के बाहर से 10 हमलावरों के शव मिले हैं। अभी तक कुल 58 लोगों के मरने की सूचना है लेकिन 100 से ज्यादा लोग घायल हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। (एजेंसी)

Trending news