सोमालिया में हथियार आपूर्ति के नियम होंगे सख्त!

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सर्वसम्मति से सोमालिया के सुरक्षा बलों के लिए हथियार आपूर्ति के नियमों को कड़ा करने के पक्ष में मत दिया है।

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सर्वसम्मति से सोमालिया के सुरक्षा बलों के लिए हथियार आपूर्ति के नियमों को कड़ा करने के पक्ष में मत दिया है। संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञों का आरोप है कि सरकारी अधिकारी इन हथियार और गोला बारूद की आपूर्ति कबीले के नेताओं, युद्धनायकों और अलकायदा से जुड़े उग्रवादियों को कर देते हैं।
परिषद द्वारा स्वीकृत प्रस्ताव के तहत संयुक्त राष्ट्र की तरफ से 25 अक्तूबर तक सोमालिया को हथियार आपूर्ति के मद में निलंबन जारी रहेगा। सोमालिया को हथियार आपूर्ति की स्वीकृति का एकमात्र कारण सोमालियाई नागरिकों की सुरक्षा था।
लेकिन सुरक्षा परिषद अब हथियार आपूर्ति के संबंध में सोमालिया से कम से कम पांच दिन पूर्व विस्तृत जानकारी चाहता है, जिनमें हथियार और गोला बारूद के विस्तृत विवरण और हथियार निर्माता व आपूर्तिकर्ता की विस्तृत जानकारी एवं हथियार प्राप्त करने वाली सुरक्षा इकाई की सूचना अथवा जहां हथियार रखा जाएगा उसके विवरण सहित अन्य सूचनाएं शामिल हैं। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.