खाद्य वस्तुओं के दाम 10 फीसद बढ़े : विश्व बैंक

वैश्विक स्तर पर खाद्य वस्तुओं के दाम जुलाई माह में 10 फीसद बढ़े हैं। इससे दुनिया भर के गरीबों खासकर अफ्रीका और पश्चिम एशिया के लोगों के लिए परेशानी बढ़ गई है। विश्व बैंक ने यह बात कही है।

वाशिंगटन : वैश्विक स्तर पर खाद्य वस्तुओं के दाम जुलाई माह में 10 फीसद बढ़े हैं। इससे दुनिया भर के गरीबों खासकर अफ्रीका और पश्चिम एशिया के लोगों के लिए परेशानी बढ़ गई है। विश्व बैंक ने यह बात कही है।
विश्व बैंक ने कहा है कि सूखे और बढ़ते तापमान की वजह से अमेरिका और पूर्वी यूरोप में कुछ महत्वपूर्ण अनाज की फसलों में कमी आई है। वहीं दूसरी ओर मक्का और सोयाबीन के दाम नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं।
विश्व बैंक ने आगाह किया है कि 2008 के मध्य तथा 2011 की शुरुआत की तरह कीमतों में आई तेजी से ज्यादातर खाद्य आयात करने वाले देशों की सेहत को लेकर अंदेशा बढ़ा है।
विश्व बैंक के अध्यक्ष जिम यांग किम ने एक बयान में कहा, खाद्य वस्तुओं के दाम एक बार फिर चढ़ रहे हैं जिससे दुनिया भर में लाखों लोगों की परेशानी बढ़ी है।
जून से जुलाई के दौरान मक्का और गेहूं कीमतों में जहां 25 फीसद का इजाफा हुआ, वहीं सोयाबीन के दाम 17 प्रतिशत चढ़े। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.