अब विकिपीडिया पर वीडियो भी कर सकते हैं अपलोड
Advertisement

अब विकिपीडिया पर वीडियो भी कर सकते हैं अपलोड

विश्व के सबसे बड़े ऑनलाइन एनसाइक्लोपीडिया विकिपीडिया ने एक नई परियोजना की शुरुआत की है, जिसके तहत पंजीकृत उपयोगकर्ता अब वेबसाइट पर वीडियो भी अपलोड कर सकेंगे।

मोस्को : विश्व के सबसे बड़े ऑनलाइन एनसाइक्लोपीडिया विकिपीडिया ने एक नई परियोजना की शुरुआत की है, जिसके तहत पंजीकृत उपयोगकर्ता अब वेबसाइट पर वीडियो भी अपलोड कर सकेंगे। यह जानकारी पोर्टल्स प्रेस सर्विस ने दी। समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार विकिमीडिया फाउंडेशन ने शुक्रवार को कहा, विकिपीडिया और उससे जुड़ी वेबसाइटों पर एक नया वीडियो प्लेयर उपलब्ध कराया गया है। इस सुविधा का उद्देश्य लोगों को अधिक से अधिक भाषाओं में निशुल्क शैक्षणिक वीडियो उपलब्ध कराना है। अभी तक विकिपीडिया पर दी गई सारी जानकारी केवल लिखित रूप में उपलब्ध है।
वीडियो अपलोड करने की परियोजना को वीडियो प्रकाशन, प्रबंधन के लिए सॉफ्टवेयर सेवाएं देने वाली कम्पनी कालट्यूरा और गूगल सर्च इंजन की मदद से अंजाम दिया गया है। इस परियोजना को वर्ष 2008 में शुरू किया जाना था, लेकिन इसमें कुछ तकनीक समस्याओं के चलते देरी हुई। वर्तमान में करीब ढाई करोड़ लोग रोजाना विकिपीडिया के अकेले अंग्रेजी भाषा के पृष्ठों को खोलते हैं। (एजेंसी)

Trending news