दिल्‍ली: हिरासत में लिए गए भाजयुमो कार्यकर्ता

केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए गुरुवार को सड़कों पर उतरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा शाखा के कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।

नई दिल्ली : केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए गुरुवार को सड़कों पर उतरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा शाखा के कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।
संप्रग सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के करीब 100 कार्यकर्ता अशोक रोड के करीब एकत्र हुए थे। वे कनाट प्लेस की तरफ मार्च करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने हालांकि नाकेबंदी तोड़ दी, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन पर पानी की बौछार की। करीब 30 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमने 30 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। पानी की बौछार करके हमने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर किया। हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.