6 माह में 50 लाख ने किए वैष्णो देवी के दर्शन

हिंदुओं के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या इस वर्ष के प्रथम छह महीने में पचास लाख से ऊपर पहुंच गई है। इस बात की जानकारी `श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड` के एक अधिकारी ने दी। वह इसे बोर्ड के लिए बड़ी सफलता मान रहे हैं।

जम्मू : हिंदुओं के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या इस वर्ष के प्रथम छह महीने में पचास लाख से ऊपर पहुंच गई है। इस बात की जानकारी `श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड` के एक अधिकारी ने दी। वह इसे बोर्ड के लिए बड़ी सफलता मान रहे हैं।
इस साल जून तक वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले भक्तों की संख्या जहां पचास लाख सत्तरह हजार रही, वहीं पिछले साल इसी अवधि के दौरान चालीस लाख बहत्तर हजार भक्तों ने माता के दर्शन किए थे। `श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड` के अधिकारी ने कहा कि यह इस बात का संकेत है कि इस साल आने वाले भक्तों की संख्या पिछले साल के 1.01 करोड़ के आंकड़े को पार करने वाली है।
अधिकारी ने यह भी स्वीकारा कि इतनी बड़ी तादात में आ रहे भक्तों को सम्भालना बड़ी चुनौती है। अधिकारी ने बताया कि बोर्ड ने भक्तों की जरूरतों को ध्यान में रखकर पेनाल्लाह से धर्मस्थल तक पानी लाने की व्यवस्था कर रखी है। कटरा स्थित आधार केंद्र, धर्मस्थल और रास्ते में भक्तों की जरूरत के मुताबिक पानी-बिजली, रहने और खाने का प्रबंध करना बोर्ड के लिए बड़ी चुनौती है।
माता वैष्णो देवी का धर्म स्थल, त्रिकुटा की चोटी पर समुद्र से साढ़े पांच हजार फुट उपर स्थित है। कटरा से तीर्थस्थल की तरफ बारह किलोमीटर का रास्ता जाता है जो जम्मू से 45 किमी दूर है। तीर्थयात्री रास्ते पर पैदल चल सकते हैं साथ ही टट्टू, पालकी और हेलिकॉप्टर से भी जा सकते हैं। जो तीर्थस्थल से ढाई किलोमीटर पहले उन्हें उतार देता है। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.