उत्तर प्रदेश विधानमंडल का सत्र 14 फरवरी से

उत्तर प्रदेश सरकार की सिफारिश पर राज्यपाल बी. एल. जोशी ने विधानमंडल का बजट सत्र 14 फरवरी से बुलाया है। इस दौरान राज्यपाल दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को सम्बोधित करेंगे।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार की सिफारिश पर राज्यपाल बी. एल. जोशी ने विधानमंडल का बजट सत्र 14 फरवरी से बुलाया है। इस दौरान राज्यपाल दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को सम्बोधित करेंगे। वर्ष 2013 का पहला बजट सत्र होने के कारण राज्यपाल विधानसभा एवं विधान परिषद की संयुक्त बैठक को सुबह 11 बजे सम्बोधित करेंगे।
राज्यपाल द्वारा सत्र बुलाए जाने की अधिसूचना विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे और विधान परिषद के प्रमुख सचिव वीरेंद्र कुशवाहा ने जारी कर दी है।
उल्लेखनीय है कि बजट सत्र के दौरान सरकार एक बार फिर विपक्षी दलों के निशाने पर होगी। विपक्षी दल हमेशा ही यह आरोप लगाते रहे हैं कि सरकार पहले बजट की धनराशि को अभी तक खर्च ही नहीं कर पायी है। बसपा ने तो सरकार पर आरोप लगाया था कि पिछले सत्र की बची धनराशि को मंत्री और अधिकारी लूटने में लगे हैं। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.