-12 डिग्री में साइकिल चलाता रहा भारतीय जवान, कुछ यूं बना डाले दो वर्ल्ड रिकॉर्ड
Advertisement

-12 डिग्री में साइकिल चलाता रहा भारतीय जवान, कुछ यूं बना डाले दो वर्ल्ड रिकॉर्ड

पन्नू ने दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता को जोड़ने वाले 5,942 किलोमीटर लंबे 'स्वर्णिम चतुर्भुज' पर साइकिल से 14 दिन, 23 घंटे और 52 मिनट में यात्रा पूरी कर दूसरा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराया.

-12 डिग्री में साइकिल चलाता रहा भारतीय जवान, कुछ यूं बना डाले दो वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्ली : भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल भरत पन्नू ने दो एकल साइकिलिंग में 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में अपना नाम दर्ज कराया है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. सेना के अधिकारियों ने बताया कि पन्नू ने 10 अक्टूबर 2020 को लेह से मनाली के बीच 472 किलोमीटर की दूरी महज 35 घंटे और 25 मिनट में तय करके पहला रिकॉर्ड अपने नाम किया.

  1. गजब का वर्ल्ड रिकॉर्ड
  2. जबरदस्त ठंड में की साइकिलिंग
  3. दुनियाभर में हो रही वाहवाही

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bharat Pannu (@bharat_pannu)

 

उन्होंने कहा कि पन्नू ने दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता को जोड़ने वाले 5,942 किलोमीटर लंबे 'स्वर्णिम चतुर्भुज' पर साइकिल से 14 दिन, 23 घंटे और 52 मिनट में यात्रा पूरी कर दूसरा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराया.

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bharat Pannu (@bharat_pannu)

 

अधिकारियों ने कहा कि यह साइकिल यात्रा 16 अक्टूबर को नयी दिल्ली के इंडिया गेट से शुरू होकर 30 अक्टूबर को उसी स्थान पर समाप्त हुई थी. उन्होंने कहा कि पन्नू को कुछ दिन पहले गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के दो प्रमाण पत्र प्राप्त हुए हैं.

VIDEO

Trending news