Advertisement
trendingNow12994113

सोशल मीडिया पर क्यों माफी मांग रहे बड़े ब्रैंड्स, Reliance से BSNL तक मची होड़; क्या है Official Apology Trend?

Official Apology Trend: किसी ब्रांड ने लिखा, 'Sorry for making you crave our pizza again', तो किसी ने कहा -'We’re sorry our sale made you spend too much.' यानी, ये सॉरी के नाम पर प्रमोशन है. भावनाओं और मार्केटिंग का चतुर मिश्रण. 

सोशल मीडिया पर क्यों माफी मांग रहे बड़े ब्रैंड्स, Reliance से BSNL तक मची होड़; क्या है Official Apology Trend?

Sorry Trend on Social Media: सोशल मीडिया की दुनिया में ट्रेंड बनना अब सिर्फ लोगों तक सीमित नहीं रह गया है. अब देश के बड़े ब्रांड्स और कंपनियां भी अब इस खेल की माहिर खिलाड़ी बन चुकी हैं. इसके पहले हम सोशल मीडिया की ट्रेंडिंग में देख चुके हैं कि कभी कोई गाना वायरल होता है, कभी कोई मीम और अब बारी है ‘सॉरी’ ट्रेंड की. हाल ही में कई बड़ी-बड़ी कंपनियों ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर 'सॉरी' या 'अपॉलॉजी' पोस्ट डालने शुरू किए हैं. लेकिन दिलचस्प बात यह है कि ये असल में माफी नहीं होती बल्कि ये ब्रांड प्रमोशन का नया तरीका बन गया है. 

किसी ब्रांड ने लिखा, 'Sorry for making you crave our pizza again', तो किसी ने कहा -'We’re sorry our sale made you spend too much.' यानी, ये सॉरी के नाम पर प्रमोशन है. भावनाओं और मार्केटिंग का चतुर मिश्रण. दरअसल, इस ट्रेंड की शुरुआत मज़ाकिया अंदाज में हुई थी, लेकिन अब यह एक नए तरह की विज्ञापन रणनीति बन चुकी है. कंपनियां ‘अपॉलॉजी’ के बहाने अपनी ब्रांड पहचान को मजेदार और रिलेटेबल बनाने की कोशिश कर रही हैं.

'Sorry' या 'Apology' के पीछे छिपा है चतुराई भरा ब्रांड प्रमोशन!
यह ट्रेंड दिखाता है कि आज के डिजिटल युग में मार्केटिंग सिर्फ प्रोडक्ट बेचने का तरीका नहीं, बल्कि बातचीत और जुड़ाव का जरिया बन चुकी है और अगर इसमें थोड़ा ह्यूमर जोड़ दिया जाए, तो 'सॉरी' भी मुस्कान का बहाना बन जाता है. सोशल मीडिया पर 'सॉरी' अब अफसोस नहीं, बल्कि क्रिएटिव ब्रांडिंग का नया हथियार है जहां हर माफ़ी के पीछे छिपा है एक चतुर प्रमोशन.

Add Zee News as a Preferred Source

5 नवंबर को स्कोडा ने की इस ट्रेंड की शुरुआत
5 नवंबर को सोशल मीडिया पर स्कोडा इंडिया की एक पोस्ट ने सभी का ध्यान खींच लिया. उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा था, 'Our Official Apology' और नीचे हस्ताक्षर था टीम स्कोडा इंडिया. जाहिर है, इतनी गंभीर दिखने वाली पोस्ट देखकर लोगों को लगा कि शायद कंपनी से कोई बड़ी गलती हो गई है और अब वो सार्वजनिक माफी मांग रही है. लेकिन जब यूज़र्स ने ध्यान से पोस्ट पढ़ी, तो सबकी गलतफहमी दूर हो गई. यह वास्तव में माफ़ी नहीं, बल्कि एक मज़ेदार मार्केटिंग स्ट्रैटेजी थी.

स्कोडा की पोस्ट में क्या लिखा था?
पोस्ट में लिखा था, 'हम माफी चाहते हैं, क्योंकि हमारी कार इतनी आरामदायक है कि ड्राइवर को लंबा सफर भी छोटा लगने लगा.' यानी स्कोडा इंडिया ने ‘सॉरी’ शब्द का इस्तेमाल एक क्रिएटिव ट्विस्ट के साथ किया. माफी के बहाने अपनी कार के कंफर्ट और ड्राइविंग एक्सपीरियंस को प्रमोट करने के लिए. इस चालाकी भरे और हास्यपूर्ण कैंपेन ने लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला दी और सोशल मीडिया पर स्कोडा का यह 'अपॉलॉजी पोस्ट' वायरल हो गया. स्कोडा इंडिया ने दिखा दिया कि आज के दौर में मार्केटिंग सिर्फ प्रमोशन नहीं, बल्कि कहानी कहने की कला है, जहां एक 'सॉरी' भी ब्रांड की पहचान को और चमका सकता है.

यह भी पढ़ेंः प्लीज भैय्या मत करो... रैपिडो राइडर ने लड़की के साथ की शर्मनाक हरकत, फुटा गुस्सा...

About the Author
author img
Ravindra Singh

देश-विदेश की खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर पैनी नजर, एक दशक से भी ज्यादा समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय.

...और पढ़ें

TAGS

Trending news