Advertisement
trendingNow13027252

आइंदा फोटो खींचा तो... किसपर भड़क पड़े लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला? Video में चेहरे पर साफ-साफ दिखा गुस्सा

Lok Sabha Speaker Om Birla Video: संसद में शीतकालीन सत्र का तीसरा दिन चल रहा है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला काफी गुस्से में नजर आए, जब एक सांसद ने संसद के नियमों का उल्लंघन किया. 

 

आइंदा फोटो खींचा तो... किसपर भड़क पड़े लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला? Video में चेहरे पर साफ-साफ दिखा गुस्सा

Lok Sabha Speaker Om Birla Angry On MP: संसद में शीतकालीन सत्र का तीसरा दिन चल रहा है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला काफी गुस्से में नजर आए, जब एक सांसद ने संसद के नियमों का उल्लंघन किया. लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला इस बात से काफी खफा हो गए, क्योंकि सांसद ने सदन के अंदर फोटो खींचने की कोशिश की. सोशल मीडिया पर जैसे ही यह वीडियो सामने आया, यह तुरंत ही वायरल हो गया. 

यह भी पढ़ें: जिद्दी किसान के सामने सरकार ने भी टेके घुटने, बचा लिया 18वीं सदी का बना घर! सच्ची कहानी जिसपर कोई नहीं करता भरोसा

लोकसभा स्पीकर आखिर किस पर भड़क पड़े?

Add Zee News as a Preferred Source

दरअसल, लोकसभा सदन में संसद की कार्यवाही चल रही थी, तभी स्पीकर ओम बिड़ला की नजर बिहार के औरंगाबाद से सांसद अभय कुमार सिन्हा पर नजर पड़ी जो तस्वीर खींचने की कोशिश कर रहे थे. इस दौरान ओम बिड़ला ने उन्हें डांटते हुए कहा, "माननीय सदस्य अभय सिन्हा जी आज तो फोटो खींच लिया है. आयिंदा फोटो खींचा तो कार्रवाई करनी पड़ेगी. सदन में गरिमा बनाए रखो." इस फटकार के बाद अभय कुमार सिन्हा ने मोबाइल अंदर रख लिया. इस दौरान ओम बिड़ला के चेहरे पर गुस्सा साफ-साफ नजर आया. 

 

 

यह भी पढ़ें: शेरों को पालूंगा, संभालूंगा... कहते-कहते चिड़ियाघर में घुसा, शेरनी आई पास तो पेड़ पर चढ़ गया और फिर

संसद में कुत्ते लाने पर भी मचा है बवाल

हाल ही में संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन (1 दिसंबर 2025) एक अनोखा विवाद खड़ा हो गया था. जब कांग्रेस की वरिष्ठ सांसद रेणुका चौधरी अपनी कार में एक कुत्ते को लेकर संसद परिसर पहुंचीं थीं, जिसके बाद यह घटना वायरल हो गई थी. अब इस मामले में रेणुका का बयान सामने आया है. जब वह भौ-भौ करने लगी. यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी तरह से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

About the Author
author img
Alkesh Kushwaha

अल्केश कुशवाहा जी हिंदी डिजिटल ट्रेंडिंग व ट्रेवल सेक्शन के इंचार्ज हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 साल से ज्यादा समय का अनुभव है. उन्होंने करियर की शुरुआत कैनविज टाइम्स अखबार से साल 2012 ...और पढ़ें

TAGS

Trending news