Advertisement
trendingNow1530564

साइकिल से दो भारतीय जा रहे हैं मक्का, रोजे में भी जारी है सफर, पहुंचने में लगेगा इतना टाइम

खास बात ये है कि दोनों ही साइकिल सवार रमजान के पवित्र माह में रोजा रखकर साइकिल चलाते रहे और रब को तलाशने के लिए निकल पड़े. 

दोनों ही दोस्तों की यह कहानी इन दोनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. (फोटो साभार: ट्विटर/@UAE)
दोनों ही दोस्तों की यह कहानी इन दोनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. (फोटो साभार: ट्विटर/@UAE)

नई दिल्ली : कहते हैं इंसान में अगर हिम्मत और साहस हो तो वो किसी भी हद तक जा सकता है. मन में लगन होने पर एक गरीब का बच्चा भी चांद को छू सकता है और वैज्ञानिक बन सकता है. जैसा शौक इंसान में पढ़ाई को लेकर होता है, वैसे ही कुछ लोगों में बाइक राइडिंग और साइकिलिंग का शौक होता है. साइकिलिंग का शौक करने वाले लोग कितनी भी दूरी रास्ता तय कर सकते हैं. 

बात पर यकीन नहीं होता, तो जो खबर हम आपको बताने जा रहे हैं, उसको पढ़ने के बाद आपको जरूर यकीन हो जाएगा. दरअसल, भारत के बेंगलुरु में रहने वाले मोहम्मद सलीम और रिजवान इन दिनों अपनी साइकिल से मक्का के दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं. दोनों ने साइकिलों पर सवार होकर मक्का तक पहुंचने की तैयारी की. इन दोनों ने 3,800 किलोमीटर की दूरी तय की.

Add Zee News as a Preferred Source

रोजे में भी चलाते रहे साइकिल
खास बात ये है कि दोनों ही साइकिल सवार रमजान के पवित्र माह में रोजा रखकर साइकिल चलाते रहे और रब को तलाशने के लिए निकल पड़े. खलिज टाइम्स में प्रकाशित खबर के अनुसार, उक्त यात्रा भारत से पाकिस्तान होते हुए ईरान, इराक और कुवैत के रास्ते सऊदी अरब की ओर जाना थी. मगर इन लोगों को वीजा संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जिसके बाद इन लोगों ने अपना यात्रा मार्ग बदल दिया और ओमान, ईरान और यूएई की ओर निकल गए. अब ये लोग जुलाई अंत में मक्का जाएंगे. 

जोशी और आडवाणी ने पीएम मोदी और शाह को कराया नाश्ता, लेकिन मिस हो गई Favourite डिश

आगे का रास्ता है काफी कठिन है
दोनों दोस्तों की जोड़ी भारत से संयुक्त अरब अमीरात तो पहुंच गए हैं, लेकिन आगे का रास्ता दोनों के लिए काफी कठिन होगा. क्योंकि इससे आगे खाड़ी देश आते हैं और वहां के पथरीले रास्तों पर साइकिल चलाना काफी मुश्किल काम है. दोनों ही दोस्तों की यह कहानी इन दोनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. लोग इन दोनों की कहानी को प्रेरणा बता रहे हैं और कह रहे हैं कि अगर मन में लगन हो तो भगवान भी रास्तों को खोल देता है.

About the Author

TAGS

Trending news