Istana Nurul Iman Palace owner: ब्रुनेई के सुल्तान हसनल बोलकिया की गिनती दुनिया के रईस सुल्तानों में है. उनके महल इस्ताना नुरुल इमान दुनिया का सबसे बड़ा घर है, जिसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है.
)
World Largest Residence: आम तौर पर लोग यही मानते हैं कि सिर पर छत हो और खाने के लिए दो वक्त की रोटी हो तो जिंदगी कट जाती है, लेकिन अब इसकी परिभाषा बदल गई है. अब अमीरी की सीमा अपने बंधनों को तोड़ रही है. आप जितना सोच रहते हैं, उससे भी अमीर है, जो लग्जरी लाइफ जीते हैं. आज एक ऐसे ही रईस की कहानी, जिसके पास रहने के लिए सोने का घर, 7000 गाड़ियां, 24 कैरेट गोल्ड से बना प्राइवेट जेट है. उसकी दौलत का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि इसके नाखून काटने के लिए नाई भी दूसरे देश से आते हैं. इसके घर के सामने मुकेश अंबानी की एंटीलिया भी छोटी दिखने लगती है.
)
ब्रुनेई के सुल्तान हसनल बोलकिया की गिनती दुनिया के रईस सुल्तानों में है. उनके महल इस्ताना नुरुल इमान दुनिया का सबसे बड़ा घर है, जिसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है. ब्रुनेई की कैपिटल सिटी बंदन सेरी बेगावन में नदी के किनारे बना उनका पैलेस 2.15 मिलियन वर्ग फुट (लगभग 2,00,000 वर्ग मीटर) में बना दुनिया का सबसे बड़ा घर है.
)
इस्ताना नुरुल ईमान महल में 1788 कमरे, 257 बाथरूम है. महल इतना बड़ा है कि वहां 5000 मेहमानों के लिए बैंक्वेट हॉल बनाया गया है. 1500 लोगों के लिए एक भव्य मस्जिद बना है. 5 स्विमिंग पूल, 7000 गाड़ियों के लिए विशाल गैरेज बना है.
)
इस महल को साल 1984 में बनाया गया था, जिसे फिलीपीनी आर्किटेक्ट लिआंद्रो वी. लोक्सिन ने डिजाइन किया था. जिसमें पारंपरिक मलय और इस्लामिक वास्तुकला की झलक मिलती है. इस महल की छत 22 कैरेट सोने से बनी है. दीवारों, दरवाजो पर सोने की परत चढ़ाई गई है. पहल के छत पर गुंबज 22 कैरेट सोने से बना है, जिसकी कीमत 2550 करोड़ रुपये आंकी गई है. महल के 1700 से अधिक कमरों में आलीशान सुविधाओं, बाथरूम में गोल्ड प्लेटेड वॉश बेसिन है.
)
सुल्तान के पास 7000 लग्जरी गाड़ियां हैं, जिसकी कीमत करोड़ों में है. उनके पास 600 Rolls Royces है. वहीं 24 कैरेट सोने से बना प्राइवेट जेट है, जिसकी कीमत 4300 करोड़ रुपये आंकी गई है. महल में 200 घोड़ों के लिए एसी अस्तबल बनाए गए हैं.
)
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक सुल्तान ने बोइंग 747-400 को करीब 400 मिलियन डॉलर में खरीदा था. उसे लग्जरी बनाने में 120 मिलियन डॉलर का खर्च किया. प्राइवेट जेट के ऊपर सोने की परत चढ़ाई गई, जिसके पास उसकी कुल कीमत करीब 4366 करोड़ रुपये हो गई. उसे फ्लाइंग पैलेस का नाम दिया गया है. साउथ मॉर्निंग चाइना पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक सोने के प्लेन के अलावा सुल्तान के पास बोइंग 767-200 और एयरबस A340-200 जेट भी है.
)
इकोनॉमिक्स टाइम्स के मुताबिक सुल्तान हसनल बोलकिया के पास करीब 30 अरब डॉलर यानी करीब 2,51,930 करोड़ रुपये की निजी संपत्ति है. तेल और गैस के अथाह भंडार के मालिक सुल्तान के पास दौलत का अंबार है.
)
The Times की रिपोर्ट के मुताबिक सुल्तान सिर्फ नाखून और बाल कटवाने पर करीब 16 लाख रुपये खर्च कर देते हैं. उनके लिए नाई लंदन से आता है. दुनिया का यह सबसे बड़ा आवासीय महल साल भर आम जनता के लिए साल में सिर्फ एक दिन खुलता है. यह प्रवेश इस्लामिक त्यौहार 'हरि राया' (ईद-उल-फित्र) के दौरान होता है, जो तीन दिनों तक चलता है.
ट्रेन्डिंग फोटोज़