Bollywood Superhit Song: कुछ गाने ऐसे होते हैं जो सिर्फ संगीत नहीं होते, बल्कि एक एहसास बन जाते हैं. वे समय के साथ पुराने नहीं लगते, बल्कि हर पीढ़ी में नए से महसूस होते हैं. ऐसे गानों में इमोशन्स की गहराई होती है, जो सुनने वाले को किसी और ही दुनिया में ले जाती है. जब कोई धुन हवा की तरह दिल को छूती है, तो वह सिर्फ मनोरंजन नहीं करती, बल्कि आत्मा को सुकून देती है. ऐसे गानों की खूबसूरती उनके असर में होती है, जो दिल में बस जाती है. आज हम आपको ऐसे ही एक गाने के बारे में बताने जा रहे हैं.
)
कुछ फिल्मों में ऐसे पल होते हैं जो सालों बाद भी दर्शकों के दिल में जिंदा रहते हैं. जब कोई किरदार किसी गाने को चुपचाप सुनता है, तो वो सीन खुद एक कविता बन जाता है. ये पल सिनेमा को सिर्फ कहानी नहीं, बल्कि एक शानदार एक्सपीरियंस बना देते हैं. जब बिना शब्दों के इमोशन्स झलकती हैं, तो लोग खुद को उस पल से जुड़ा महसूस करते हैं. शायद यही वजह है कि कुछ फिल्में और उनके गाने वक्त के साथ और खास हो जाते हैं. ऐसा ही एक गाना 50 साल पहले आया था, जो आज भी सुपर-डुपर हिट है.
)
इस गाने को अपने दौर की खूबसूरत अदाकाराओं में से एक जया बच्चन पर फिल्माया गया था. गाने में उनकी सादगी, खूबसूरती, स्माइल और उनके लंबे घने बालों ने हर किसी का ध्यान खींचा था. आज भी पुराने गानों को सुनने वालों को ये गाना खूब पसंद आता है, जिसको वो बार-बार सुनना पसंद करते हैं. इस गाने में एक खास बात ये है कि जब जया अपनी धुन में गाना गा रही होती हैं तो अमिताभ बच्चन चुपके चुपके उनका गाना सुन रहे होते हैं और दिल ही दिल में खुश हो रहे होते हैं. इस फिल्म में दोनों साथ नजर आए थे.
)
हम यहां 1975 में आई सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म ‘चुपके चुपके’ के सबसे फेमस और खूबसूरत गाने ‘चुपके चुपके चल री पुरवईया’ की बात कर रहे हैं. ये एक ऐसा गाना है, जिसे सुनते ही मन में शांति का एहसास होता है. इस सुंदर गाने को अपने दौर की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर ने अपनी मधुर आवाज में गाया था. संगीत दिया था एस. डी. बर्मन ने और बोल लिखे थे आनंद बक्षी ने. ये गाना 70 के सबसे आइकॉनिक गानों में गिना जाता है, जिसको आज भी सुनकर दिल को सुकून मिलता है. गाने के सीन दिल की गहराई को छू जाते हैं.
)
इस गाना की सबसे बड़ी खासियत इसकी सादगी है. इस गाने में राधा-कृष्ण की कल्पना, पुरवाई की मस्ती और प्यार की मासूमियत को बेहद खूबसूरती से जोड़ा गया है. लता मंगेशकर की आवाज में ये गाना एक सपना सा महसूस होता है. ये उस दौर का गाना है जब संगीत में इमोशन्स की सच्चाई झलकती थी. आज भी जब ये गाना कहीं सुनाई देा है तो मन को अजीब सा सुकून मिलता है. दिल पुराने दौर में लौट जाता है. यही वजह है कि आज ये एक क्लासिक गाना बन चुका है. ये फिल्म भी अपने दौर की सबसे बड़ी हिट फिल्म थी.
)
‘चुपके चुपके’ फिल्म का डायरेक्शन ऋषिकेश मुखर्जी ने किया था. इसमें धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन, शर्मिला टैगोर, जया बच्चन और ओम प्रकाश जैसे शानदार कलाकारों ने काम किया था. ये एक हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्म थी. कहानी एक न्यूली मैरिड कपल और उनके जीजा के इर्द-गिर्द घूमती है.सिर्फ 15 लाख रुपये में बनी इस फिल्म ने करीब 1.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी. ये फिल्म उस दौर की सबसे हिट कॉमेडी फिल्मों में से एक बनी. खास बात ये थी कि अमिताभ और जया ने इस फिल्म में बिना फीस लिए काम किया था.
ट्रेन्डिंग फोटोज़