Advertisement
trendingPhotos2996774
Hindi NewsPhotos46 साल पहले आई अमिताभ बच्चन की वो फिल्म, जिसके 1 गाने ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड; आज भी गुनगुनाने लगते हैं होंठ
photoDetails1hindi

46 साल पहले आई अमिताभ बच्चन की वो फिल्म, जिसके 1 गाने ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड; आज भी गुनगुनाने लगते हैं होंठ

साल 1979 में आई फिल्म 'मंजिल' में मौसमी चटर्जी को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ लीड रोल में देखा गया था. फिल्म 'मंजिल' का गाना 'रिमझिम गिरे सावन' प्योर रोमांटिक सॉन्ग है, जो आज भी सावन की यादों को तरोताजा कर देता है.

1/5

Amitabh Bachchan FLop FIlm: 1970 के दशक में अमिताभ बच्चन का करियर चरम पर था. उन्होंने 'दीवार', 'शोले', 'डॉन' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. इस दौर में वे प्रति वर्ष 4-5 फिल्में करते थे, जिनमें रोमांस, एक्शन और ड्रामा का मिश्रण था. आरडी बर्मन, लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल जैसे संगीतकारों के साथ उनकी जोड़ी सुपरहिट रही. अमिताभ ने न केवल अभिनय बल्कि गायन और निर्माण में भी हाथ आजमाया. 'मंजिल' फिल्म 28 सितंबर 1979 को रिलीज हुई थी. इसका निर्देशन बसु चटर्जी ने किया. फिल्म की अवधि 114 मिनट है और यह रोमांटिक ड्रामा जॉनर की है. रिलीज के समय यह अमिताभ की लोकप्रियता पर सवार होकर थिएटर्स में आई.

2/5

फिल्म में अमिताभ बच्चन और मौसमी चटर्जी लीद रोल में हैं. कहानी अजय नामक एक युवक की है, जो छोटी नौकरी से ऊबा हुआ है और अपना बिजनेस शुरू करना चाहता है. वह एक अमीर वकील की बेटी अरुणा से मिलता है और प्यार हो जाता है. अमीर बनने का दिखावा करने पर सच्चाई खुलती है, जिससे परिवार टूटने की कगार पर आ जाता है. अंत में मेहनत से सफलता मिलती है. यह प्रेम, धोखे और संघर्ष की इमोशनल कहानी है.

3/5

ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा आई, हालांकि इसका एक गाना बहुत सुपरहिट हुआ. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट 1-2 करोड़ रुपये था. जबकि इसने कलेक्शन लगभग 2.5 करोड़ रुपये का किया. इस फिल्म के गानों में रोमांस को दर्शकों ने खूब पसंद किया. आज भी यह क्लासिक के रूप में याद की जाती है. यह 1979 की टॉप 50 फिल्मों में शामिल हुई. OTT प्लेटफॉर्म पर यह अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है. इसके अलावा यूट्यूब पर भी फुल मूवी फ्री में देखी जा सकती है. 

 

4/5

फिल्म में कुल 5 गाने हैं, संगीत आरडी बर्मन का और गीत योगेश के गाने हैं: 'रिमझिम गिरे सावन', 'तुम हो मेरे दिल की धड़कन', 'मन मेरा चाहे मेहंदी रचा लूं', ये गाने रोमांटिक और मेलोडियस हैं. किशोर और लता की आवाज ने इन्हें अमर बना दिया. संगीत ने फिल्म की सफलता में बड़ा योगदान दिया.

5/5

सबसे ज्यादा पॉपुलर गाना 'रिमझिम गिरे सावन' का डुएट वर्जन है. यह बारिश के मौसम में प्रेम का सिंबल बन गया. किशोर कुमार की आवाज और लता की मधुरता ने इसे हिट बनाया. फिल्म के एक सीन में अमिताभ और मौसमी के बीच यह गाया गया, जो आज भी यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज ले चुका. यह गाना बॉलीवुड के सदाबहार ट्रैक्स में शुमार है. अन्य गानों की तुलना में इसकी लोकप्रियता कहीं ज्यादा रही.

ट्रेन्डिंग फोटोज़