Advertisement
trendingPhotos2988691
Hindi NewsPhotos45 साल पहले आई वो फ्लॉप फिल्म, जिसे नहीं करना चाहते थे अमिताभ बच्चन; लेकिन 1 गाने से मचा दिया कोहराम
photoDetails1hindi

45 साल पहले आई वो फ्लॉप फिल्म, जिसे नहीं करना चाहते थे अमिताभ बच्चन; लेकिन 1 गाने से मचा दिया कोहराम

 बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों को बहुत सोच समझकर चुनते हैं लेकिन उनके लिए रिश्ते बहुत मायने रखते हैं. साल 1980 में आई उनकी एक फिल्म उन्होंने रिजेक्ट करने के बाद वापस की थी, क्योंकि इसे उनका एक दोस्त बना रहा था.

1/5

Flop FIlm Hit Songs: 70-80 के दशक में सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन अपनी पहचान बना चुके थे. उस दौर में बिग बजट फिल्मों का बोलबाला खूब रहता है. दर्शक भी ये देखकर उत्साहित हो जाते हैं कि शायद ये फिल्म बड़े पर्दे पर आ रही है तो कमाल हो ही जाएगा. बड़ी फिल्म के साथ बड़ा बजट और बड़े सितारे आते तो हैं लेकिन हर बार वो फिल्म हिट हो जाए, ऐसा भला कैसे हो सकता है. अमिताभ बच्चन की एक ऐसी ही फिल्म है, जिस पर पानी की तरह पैसा बहाया गया लेकिन वो फिल्म महाफ्लॉप हो गई. हालांकि फिल्म के गाने जरूर हिट रहे. कौन सी है वो फिल्म आइए आपको बताते हैं...

 

2/5

इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा शशि कपूर, परवीन बॉबी और हेमा मालिनी जैसे दिग्गज कलाकारों भी शामिल थे. इस फिल्म को आईएमडीबी पर 6.8 रेटिंग मिली है. आप इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. 

 

3/5

आपको हैरानी होगी कि रिलीज के शुरुआती दौर में यह फिल्म सुपर फ्लॉप रही थी और यह फिल्म लोगों को पसंद नहीं आ रही थी. लेकिन, धीरे-धीरे यह लोगों को पसंद आने लगी और इसकी कमाई बढ़ती चली गई. बाद में इस फिल्म की साउथ रीमेक भी बनी, जो साउथ में भी हिट हुई. 

4/5

'दो और दो पांच' एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जो 8 फरवरी 1980 को रिलीज हुई थी. इसका निर्देशन राकेश कुमार ने किया, जो प्रकाश मेहरा के सहायक रह चुके थे. प्रोडक्शन देवर फिल्म्स के बैनर तले बनी. कहानी कुल मिलाकर यह 132 मिनट की फिल्म है, जो कॉमेडी और थ्रिल का संगम है.

 

5/5

यूं तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई. लेकिन इसके गानों को खूब लोकप्रियता मिली. इसमें कुल 5 गाने हैं. फिल्म का टाइटल ट्रैक 'दो और दो पांच' को किशोर कुमार, अनुराधा पौडवाल, कविता कृष्णमूर्ति, जगजीत सिंह ने आवाज दी. इसके अलावा फिल्म का गाना 'क्या कहती है', 'आजकल तेरा दीवाना', 'प्यार कर ले प्यार कर ले', को लोगों ने खूब पसंद किया. सबसे मशहूर 'दो और दो पांच' टाइटल सॉन्ग था, जो कॉमेडी बेस्ड था. आज भी लोग इसे नॉस्टैल्जिया के लिए सुनते हैं.

 

ट्रेन्डिंग फोटोज़