Advertisement
trendingPhotos3037559
photoDetails1hindi

जब रवीना टंडन को मिली दिव्या भारती की वो 2 फिल्में, दोनों निकली ब्लॉकबस्टर, मालामाल हुए मेकर्स

रवीना टंडन 90 दशक की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक थी. क्या आप जानते हैं मोहरा और दिलवाले फिल्म से पहले वह इतनी बड़ी स्टार नहीं थी. उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी. साल 1994 में फिल्म मोहरा और दिलवाने ने रवीना के करियर को नई ऊंचाई दी है. क्या आप जानते हैं मोहरा और दिलवाले फिल्म में दिव्या भारती को कास्ट किया गया था लेकिन उनकी मौत के बाद दोनों ही फिल्मों में रवीना टंडन को साइन किया गया.

दिलवाले फिल्म

1/7
दिलवाले फिल्म

फिल्म दिलवाले में अजय देवगन, रवीना टंडन और सुनील शेट्टी लीड रोल में थे. फिल्म की कहानी अजय देवगन-रवीना टंडन की लव स्टोरी, सुनील शेट्टी का एक्शन पर थी. फिल्म का डायरेक्शन हैरी बाबेजा ने किया था. इस एक्शन-रोमांस-इमोशंस  फिल्म को लोगों ने बेहद पसंद किया था. 

 

फिल्म के गाने

2/7
फिल्म के गाने

आज भी फिल्म के गानें लोगों को पसंद हैं. फिल्म एक सॉन्ग 'एक ऐसी लड़की थी जिसे मैं प्यार करता था' को आज भी प्यार में चोट खाए आशिक गुनगुनाते हैं. 

 

फिल्म हुई थी सुपरहिट

3/7
फिल्म हुई थी सुपरहिट

फिल्म का बजट 2 करोड़ था वहीं फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 12 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म में पहले दिव्या भारती को साइन किया गया था लेकिन एक्ट्रेस की मौत के बाद यह फिल्म रवीना को मिली थी. 

 

अजय और रवीना का विवाद

4/7
अजय और रवीना का विवाद

दिलवाले से पहले रवीना और अजय की कई फिल्में फ्लॉप हो गई थी. जब फिल्म दिलवाले की शूटिंग चल रही थी तो रवीना और अजय के बीच मनमुटाव हो गया था, रवीना ने अजय देवगन पर लव लेटर लिखने का आरोप लगाया था. अजय ने रवीना को मनोचिकित्सक के पास जाने की सलाद थी. फिल्म रिलीज होने के बाद सुपरहिट हुई. फिल्म फिल्म के बाद दोनों ने कभी साथ काम नहीं किया. 

 

मोहरा फिल्म

5/7
मोहरा फिल्म

दिलवाले की तरह साल 1994 में रोमांस-एक्शन के बाद एक्शन-थ्रिलर फिल्म मोहरा रिलीज हुई. फिल्म में सुनील शेट्टी, रवीना टंडन और अक्षय कुमार साथ में नजर आए. फिल्म का डायरेक्शन राजीव राय ने किया था. इस फिल्म ने रवीना को उनके करियर का सुपरहिट सॉन्ग दिया था जिसे आज भी लोग पसंद करते हैं. 

 

ब्लॉकबस्टर हुई फिल्म

6/7
ब्लॉकबस्टर हुई फिल्म

मोहरा फिल्म का बजट लगभग 4 करोड़ का था फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 23 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म में सुनील शेट्टी के फैशन सेंस को उस समय यंग लोगों ने काफी पसंद किया था. 

 

टिप-टिप बरसा पानी

7/7
टिप-टिप बरसा पानी

फिल्म टिप-टिप बरसा पानी, तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त सॉन्ग को आज भी पसंद किया जाता है. वहीं टिप-टिप बरसा पानी आज भी लोगों को बेहद पसंद है. इस गाने से रवीना रातोंरात बड़ी स्टार बन गई थी. 

 

ट्रेन्डिंग फोटोज़