90 के दशक में जब हिंदी सिनेमा में शाहरुख खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार्स का बोलबाला था. उसी बीच एक ऐसी फिल्म आई, जिसने बॉक्स ऑफिस को हिला के रख दिया. इस फिल्म ने न सिर्फ लोगों के दिल जीता, बल्कि उस साल की टॉप ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बन गई.
)
1997 Sunny Deol Highest Earning Film: 90 के दौर में सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में आई. जिन्होंनें उस समय में कई हिट और यादगार फिल्में दीं. साथ ही उन फिल्मों को आज भी खूब पसंद किया जाता है. उसी समय एक ऐसी फिल्म आई थी, जिसने बड़े पर्दे पर आते ही करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया था. फिल्म की कहानी से लेकर फिल्म के गानों को इतना पसंद किया गया था कि ये उस दौर की दूसरी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन गई थी.
)
जेपी दत्ता द्वारा लिखित, निर्मित और निर्देशित 'बॉर्डर' का अलग ही क्रेज था. यह फिल्म साल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर बेस्ड थी. फिल्म में सनी देओल, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना लीड रोल में थे, जबकि तब्बू, राखी, पूजा भट्ट और शरबानी मुखर्जी, सुदेश बेरी, पुनीत इस्सर और कुलभूषण खरबंदा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में थें.
)
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म को बनाने में मेकर्स के लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च हुए थे और बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की कुल कमाई 66-70 करोड़ रुपये हुई थी. इतना ही नहीं, यह साल 1997 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी. वहीं, साल 1997 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली शाहरुख खान की फिल्म 'दिल तो पागल है' थी.
)
फिल्म 'बॉर्डर' ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की लेकिन मेकर्स को इससे खुशी नहीं हुई थी. एक इंटरव्यू के दौरान मेकर्स ने कहा था कि ये फिल्म इतनी सफल हुई कि उनकी किसी और फिल्म को याद ही नहीं किया जाता. यही वजह है कि 'बॉर्डर' की सफलता से मेकर्स इतने खुश नहीं हुए.
)
मल्टीस्टारर में सनी देओल के अलावा सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, तब्बू, पुनीत इस्सर, राखी गुलजार, पूजा भट्ट जैसे सितारों ने काम किया था. भारत-पाकिस्तान के बीच 1971 वॉर पर बनी ‘बॉर्डर’ उस साल की सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी.
)
अब 28 साल बाद एक बार फिर फिल्म की वापसी हो रही है. दरअसल, मेकर्स ने इस फिल्म का सीक्वल 'बॉर्डर 2' तैयार कर लिया है, जिसमें फिर से सनी देओल लीड रोल में नजर आएंगे. इस बार फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं. ये फिल्म साल 2026 में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी. दर्शक भी इस नई फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि ये भी पहले पार्ट की तरह यादगार साबित हो.
ट्रेन्डिंग फोटोज़