Bollywood Movie 7 Songs Record: 90 के दशक का दौर हिंदी सिनेमा का सबसे सुनहरा दौर कहा जाता है. इस दौर में बॉलीवुड को कई नए चेहरे मिले थे. इसके साथ ऐसी फिल्में आई, जो बॉक्स ऑफिस पर तो कमाल नहीं दिखा पाईं, लेकिन उनके गानों ने कई रिकॉर्ड तोड़े भी और बनाए थे. ऐसी ही एक फिल्म उस दौर की खूबसूरत हसीनाओं में गिनी जाने वाली जूही चावला की भी थी. जो बॉक्स ऑफिस पर महाफ्लॉप रही, लेकिन फिल्म ने गानों में धमाल मचा दिया था, जिनको आज 31 साल बाद भी खूब पसंद किया जाता है.
)
13 नवंबर, 1967 को अम्बाला (हरियाणा) में जन्मी जूही चावला ने अपने फिल्मी करियर 1986 में फिल्म ‘सल्तनत’ से की थी. अब तक वे 70 से ज्यादा फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. उन्होंने अपने करियर में कई हिट और सुपरहिट फिल्मों में काम किया, लेकिन कई बार उनकी फिल्मों को फ्लॉप का भी सामना करना पड़ा. आज हम आपको उनकी एक ऐसी फ्लॉप फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर तो नाकाम साबित हुई, लेकिन आगे चलकर कल्ट क्लासिक बन गई और उसके गानों न तो खूब धूम मचाई.
)
इंडस्ट्री में ऐसी कई फिल्में हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं, लेकिन उनके गाने जबरदस्त हिट हुए. खासकर आज डिजिटल की दुनिया में इन पुराने गानों को फिर से नई पहचान मिल रही है और लाखों बार स्ट्रीम होकर ये फिर ट्रेंड में आ गए. ऐसी ही एक फिल्म 31 साल पहले या 1994 में आई थी, जिसके गानों को आज भी पसंद किया जाता है. इस फिल्म को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था और प्रोड्यूस किया था नितिन मनमोहन ने. फिल्म में विनोद खन्ना, ऋषि कपूर और जूही चावला लीड रोल में नजर आए थे.
)
उनके साथ अनुपम खेर, कादर खान, शक्ति कपूर, आलोक नाथ और गुलशन ग्रोवर जैसे कलाकारों ने भी अपने दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया था. इस फिल्म का नाम था ‘ईना मीना डीका’. कहानी एक बैंक हिस्ट्री के कंफ्यूजन से शुरू होती है, जहां डीका और ईना के बीच गलतफहमी की वजह से पुलिस डीका को अपराधी समझ लेती है. इसके बाद किडनैपिंग, गलत पहचान और फैमिसी ड्रामा के साथ कहानी आगे बढ़ती है. आखिर में क्लासिक 90s स्टाइल वाला इमोशनल रीयूनियन दिखाया जाता है.
)
इस फिल्म का सबसे मजबूत पहलू इसका संगीत और गाने हैं. जिन्हें आनंद-मिलिंद के संगीत और समीर के बोलों ने यादगार बना दिया. इन गानों ने बाद में 90s के रोमांटिक-कॉमिक अंदाज की अपनी खास पहचान बनाई. इस फिल्म में टोटल 7 गाने थे ‘ईना को मिल गई मीना’, ‘कोई कहे दीवाना’, ‘मैंने क्या जुल्म किया’, ‘सैया के साथ मढ़ैया में’, ‘तेरे द्वार खड़ा है जोगी’, ‘टॉवेल में बाहर जाओगी’, और ‘पैरोडी सॉन्ग’. इनमें से ‘ईना को मिल गई मीना’ और ‘तेरे द्वार खड़ा है जोगी’ सबसे लोकप्रिय रहे. आज भी ये ट्रैक यूट्यूब लाखों बार सुने जाते हैं.
)
वहीं, अगर फिल्म के बारे में बात करें तो लगभग 2.80 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में करीब 3.93 करोड़ नेट कमाई की थी और दुनियाभर में इसने 6.72 करोड़ के आसपास कमाई की थी, लेकिन ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को ‘फ्लॉप’ माना गया. IMDb पर इसकी रेटिंग करीब 4.6/10 है. लेकिन इस फिल्म के गानों को आज भी खूब सुना और पसंद किया जाता है. अगर आप भी पुरानी फिल्मों में देखना पसंद करते हैं तो इस फिल्म को यूट्यूब परल फ्री में देख सकते हैं आज ये फिल्म एक कल्ट क्लासिक बन चुकी है.
ट्रेन्डिंग फोटोज़