साल 1999 में रिलीज फिल्म 'सिर्फ तुम' बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी. फिल्म का निर्माण बोनी कपूर ने किया था वहीं फिल्म में उनके भाई संजय कपूर लीड रोल में थे. उनके अलावा फिल्म में सुष्मिता सेन, प्रिया गिल, मोहनिश बहल, जैकी श्रॉफ जैसे स्टार्स थे. फिल्म में सलमान खान गेस्ट की भूमिका में दिखे थे. फिल्म रिलीज हुए 26 साल हो चुके हैं लेकिन आज भी फिल्म के गानों को लोग सुनते हैं.
)
फिल्म का रोमांटिक सॉन्ग 'पहली पहली बार मोहब्बत की है' आज भी यंग लोगों को पसंद हैं. 26 साल बाद भी इस रोमांटिक सॉन्ग का क्रेज कम नहीं हुआ है. प्यार में शामिल लोग आज भी इस सॉन्ग को सुनकर स्माइल कर जाते हैं.कुमार शानू और अलका याग्निक द्वारा गाया गया ये सॉन्ग लवर्स को बेहद पसंद है.
)
इसके अलावा फिल्म में सुष्मिता सेन पर फिल्माया गाना दिलबर-दिलबर आज भी लोगों को पसंद हैं. वहीं दिलबर-दिलबर सॉन्ग का रिमेक भी हिट रहा है. दिलब-दिलबर सॉन्ग के रिमेक में नोरा फतेही नजर आई थी.
)
फिल्म सिर्फ तुम का निर्देशन अगाथियान ने किया था. यह रोमांटिक लव स्टोरी साल 1996 में रिलीज तमिल फिल्म कधल कोट्टई की रीमेक थी. फिल्म 1999 में बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी. 2 करोड़ में बनी फिल्म ने 10 करोड़ का बिजनेस किया था.
)
खबरों के अनुसार संजय कपूर ने बताया था कि अगर सिर्फ तुम फ्लॉप हो जाती तो वह एक्टिंग से संन्यास ले लेते. इसके बाद वह सलमान खान के साथ फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले थे, इसके लिए उन्होंने डेट्स भी ले ली थी. उन्होंने सलमान खान से कहा कि अगर सिर्फ तुम चल गई तो ये तारीखे वापस तुम्हारे मुंह पर मारूंगा. आखिरकार फिल्म चल पड़ी.
)
फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म में संजय कपूर दीपक के किरदार में थे. दीपक और आरती एक दूसरे से चिट्ठी में बात करते थे. इस दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है. बिना एक दूसरे से मिले वह एक दूसरे को दिल दे बैठते हैं. इसके बाद वह एक दूसरे से मिलते हैं. दोनों की मुलाकात कैसे होती है इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी. इस फिल्म को आप फ्री में यूट्यूब पर देख सकते हैं.
ट्रेन्डिंग फोटोज़