Advertisement
trendingPhotos2993010
Hindi NewsPhotosसंजय लीला भंसाली की सुपरफ्लॉप फिल्म के गाने आज भी हैं हिट, प्यार में धोखा खाए आशिक इन गानों को करते हैं पसंद
photoDetails1hindi

संजय लीला भंसाली की सुपरफ्लॉप फिल्म के गाने आज भी हैं हिट, प्यार में धोखा खाए आशिक इन गानों को करते हैं पसंद

साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया रिलीज हुई थी. इस फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री के दो बड़े खानदान के बच्चों के अपना डेब्यू किया था. सोनम कपूर और रणबीर कपूर ने अपना फिल्मी करियर इसी फिल्म से शुरू किया था. फिल्म के गाने सुपरहिट हुई थे वहीं फिल्म सुपरफ्लॉप हुई थी. 

 

1/5

रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म के गाने काफी हिट हुई थे. फिल्म में सोनम कपूर के लुक की भी काफी तारीफ हुई थी लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. दर्शकों को फिल्म बिल्कुल भी पसंद नहीं आई थी. 

 

2/5

माशा अल्लाह सॉन्ग उस टाइम काफी पॉपुलर हुआ था. आज भी इस सॉन्ग को यंग लोग सुनते हैं. आज भी एक तरफ प्यार करने वाले लोग इस सॉन्ग को सुनते ही खो जाते हैं. 

 

3/5

रणवीर कपूर का सॉन्ग जब से तेरा नैना काफी पॉपुलर हुआ था. गाने में रणवीर के टॉवल डांस को काफी पसंद किया था. गाना हिट होने के बाद भी फिल्म सुपरफ्लॉप हो गई. 

 

4/5

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का बजट लगभग 45 करोड़ था लेकिन फिल्म ने वर्ल्डवाइड 39.13 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग भी बहुत खराब थी फिल्म को 5.2 IMBD रेटिंग दी थी. 

5/5

फिल्म में सलमान खान और रानी मुखर्जी भी नजर आए थे.  सलमान खान और रानी मुखर्जी जैसे बड़े स्टार्स के होने के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी. 

 

ट्रेन्डिंग फोटोज़