Advertisement
trendingPhotos2990282
Hindi NewsPhotos134 मिनट की धांसू मर्डर मिस्ट्री फिल्म, कातिल का राज जानकर उड़ जाएंगे होश, हर सीन में सस्पेंस दोगुना, एंडिंग देख रह जाएंगे हैरान
photoDetails1hindi

134 मिनट की धांसू मर्डर मिस्ट्री फिल्म, कातिल का राज जानकर उड़ जाएंगे होश, हर सीन में सस्पेंस दोगुना, एंडिंग देख रह जाएंगे हैरान

Best Suspense Murder Mystery Movie: अगर आप बी साउथ की क्राइम सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री वाली फिल्में देखना पसंद करते हैं तो हमारे पास आज आपके लिए एक बेहतरीन फिल्म है. जिसे देखने के बाद आप बाकी सभी फिल्में भूल जाएंगे. इस फिल्म की कहानी आपको काफी पसंद आएगी. कातिल की सच्चाई जानकर आपके होश ही उड़ जाएंगे. 

बेस्ट मर्डर मिस्ट्री

1/5
बेस्ट मर्डर मिस्ट्री

Best Suspense Murder Mystery Movie: आपको भी घर बैठे फिल्म देखने के शौक है, लेकिन जब फिल्में देखने बैठते है तब समझ ही नहीं आता कि कौन सी फिल्म देखें कौन सी नहीं. ऐसे में अगर आप मर्डर मिस्ट्री फिल्म के शौकीन है तो हम आपके लिए धांसू फिल्म लेकर आए है. इन दिनों ये एक से एक साउथ इंडियन फिल्में ओटीटी पर छाई हुई हैं. फिर चाहे वो फिल्म किसी भी जॉनर की हो. 

फिल्म का नाम

2/5
फिल्म का नाम

वहीं इन दिनों दर्शकों में साउथ इंडस्ट्री की क्राइम, सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री टाइप फिल्मों को काफी पसंद किया जा रहा हैं. अगर आप भी साउथ की क्राइम सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री वाली फिल्में पसंद कर रहे है तो आप 'फोरेंसिक' फिल्म को देख सकते है. इस फिल्म में आपको कूट-कूट कर सस्पेंस देखने को मिलेगा. 

 

हर मिनट बढ़ेगा सस्पेंस

3/5
हर मिनट बढ़ेगा सस्पेंस

क्राइम सस्पेंस थ्रिलर मूवी 'फोरेंसिक' साल 2020 में मलयालम भाषा में रिलीज हुई थी. इस मर्डर मिस्ट्री मूवी को हिंदी में भी इसी नाम से रिलीज किया गया है. इस फिल्म में आपको ममता मोहनदास, तमन्ना प्रमोद, टोविनो थॉमस, रेवा मोनिका जॉन और गीजू जॉन जैसे कलाकार नजर आए हैं. 

 

फिल्म की कहानी

4/5
फिल्म की कहानी

फिल्म 'फोरेंसिक' की कहानी की बात करें तो य एक फ्लैशबैक स्टोरी के साथ शुरू होती है, जहां एक बच्चा मुर्गे का कटा हुआ सिर एक शीशे के जार में रखते हुए खुश होता है. इसके बाद कहानी आज के समय पर आती है, जहां एक 5 साल की बच्ची अपने डांस स्कूल से अचानक गायब हो जाती है. इसके बाद कहानी में पुलिस की एंट्री होती है और पुलिस लापता बच्ची की तलाश करती है. पुलिस अभी मामले की जांच कर रही होती है कि बच्ची की लाश मिलती है, जिसके बाद ये केस हत्या का बन जाता है. फिल्म की कहानी आपको आखिरी तक बांधे रखेगी. 

 

कहां देखें फिल्म

5/5
कहां देखें फिल्म

अगर आपको मर्डर मिस्ट्री फिल्मों के शौकीन है तो आप इसे एक बार जरूर देख सकते हैं. इस फिल्म को आप IVY Entertainment नाम के यूट्यूब चैनल पर फ्री में हिंदी भाषा में देख सकते हैं. यह फिल्म 2 घंटा 14 मिनट की है और इस फिल्म को आईएमडीबी ने 6.8 रेटिंग दी है.

ट्रेन्डिंग फोटोज़