Rajnikanth Biggest Blockbuster: थलाइवा को बॉलीवुड में 50 साल हो गए हैं. इतने लंबे करियर में रजनीकांत ने अपने फ्री स्टाइल, एक्शन और कॉमेडी से भरपूर फिल्मों में अपना हर जॉनर लोगों के सामने आए. इनकी फिल्मों का जादू लोगों के ऊपर कुछ ऐसा चला कि साउथ में तो लोग इन्हें भगवान की तरह पूजते हैं. रजनीकांत के 75वें बर्थडे पर हम आपको उनकी इस फाड़ू फिल्म के बारे में बताएंगे जिसने कई हफ्तों तक थिएटर पर राज करने के बाद ओटीटी पर धाक जमाई.
)
वैसे तो रजनीकांत ने बॉक्स ऑफिस पर एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी. लेकिन, जब भारी सबसे धमाकेदार मूवी की आती है तो एक ऐसी फिल्म है जिसके रिकॉर्ड को खुद रजनीकांत भी आजतक नहीं तोड़ पाए. इस फिल्म का नाम 'जेलर है'. ये मूवी साल 2023 में थिएटर में आई थी.
)
2 घंटे 48 मिनट की इस फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीप कुमार ने किया था. जिसमें रजनीकांत के अलावा मोहनलाल और शिवराजकुमार लीड रोल में थे. इस फिल्म में एक्शन, थ्रिल और इमोशंस का एक्टर ने ऐसा तड़का लगाया था कि ये उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई थी.
)
इस फिल्म की कहानी मुथुवेल पांडियन नाम के रिटायर 'जेलर' के इर्द गिर्द घूमती है. जिसका रोल स्क्रीन पर रजनीकांत ने प्ले किया था. फिल्म में दिखाया गया है कि ये अपने परिवार के साथ खुशहाल जिंदगी जी पहे होते हैं. तभी उनके ईमानदार पुलिस बेटे अर्जुन की मूर्ति तस्करी गिरोह की वजह से हत्या कर दी जाती है.
)
अपने बेटे को हत्यारों से बदला लेने के लिए वो अपनी खूंखार जेलर वाली जिंदगी में वापस लौटते हैं. इसके बाद वो गैंगस्टर वरमा का सामना करते हैं और एक खतरनाक मिशन को अंजाम देते हैं. इस मूवी की कहानी पढ़ने में जितनी दिलचस्प है देखने में उससे ज्यादा आपको शानदार लगेगी.
)
'जेलर' फिल्म का बजट करीबन 200 से 240 करोड़ था. जबकि फिल्म ने वर्ल्डवाइड 650 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसके साथ ही अपने नाम कई रिकॉर्ड्स दर्ज किए. ये फिल्म तमिल इंडस्ट्री की सबसे तेज कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई थी. साथ ही उस साल की बिगेस्ट ओपनर फिल्म थी. इतना ही नहीं जब इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया गया तो कई हफ्तों तक नंबर 1 पर ट्रेंड करती रही. इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
ट्रेन्डिंग फोटोज़