)
Delhi Crime 3 Trailer Release: नेटफ्लिक्स की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज 'दिल्ली क्राइम' के दो सीजन ने लोगों को काफी मनोरंजन किया है. इस वेब सीरीज को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और इसके तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. ऐसे में अब जल्द ही 'दिल्ली क्राइम 3' (Delhi Crime 3) का इंतजार खत्म होने वाला है. हाल ही में मेकर्स ने वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज कर लोगों का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ा दिया है.आइए जानते हैं कैसा है ट्रेलर....
)
लगभग ढाई मिनट के ट्रेलर में दिखाया गया है कि देश के अलग-अलग राज्यों की लड़कियों की तस्करी की जा रही है. इन लडकियों के बेचने का काम हुमा कुरैशी (बड़ी दीदी) करती हैं. इस गिरोह का पर्दाफाश करने की जिम्मदारी शेफाली शाह (डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी) को मिलती है.
)
बड़ी दीदी को पकड़ने के लिए डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी अपनी टीम के साथ लग जाती हैं. वेब सीरीज 'दिल्ली क्राइम 3' में हुमा कुरैशी काफी खरतनाक किरदार निभाते हुए नजर आएंगी और शेफाली शाह की नाक में दम करके रख देंगी. फिलहाल, नेटफ्लिक्स की इस वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है.
)
तनुज चोपड़ा के डायरेक्शन में बनने वाली नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'दिल्ली क्राइम 3' देखने के लिए उत्साहित लोग 13 नवंबर को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस सीरीज 'दिल्ली क्राइम' के पहले और दूसरे सीजन की क्राइम स्टोरीज ने लोगों को दिल दहला दिया था. अब वेब सीरीज के तीसरे सीजन में भी कुछ ऐसा ही होने वाला है.
)
इस सीरीज को तनुज चोपड़ा ने डायरेक्ट किया है, जो पहले भी सीरीज को इंटरनेशनल अवॉर्ड दिला चुकी हैं. पहले सीजन ने 2020 में इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड जीता था. कास्ट में रसिका दुगल, राजेश तैलंग, सयानी गुप्ता, मीता वाशिष्ठ, अंशुमान पुष्कर और केली डोरजी भी हैं. प्रोडक्शन गोल्डन करवान और एसके ग्लोबल एंटरटेनमेंट ने किया है.'दिल्ली क्राइम सीजन 3' 13 नवंबर 2025 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. अगर आप क्राइम थ्रिलर के शौकीन हैं, तो ये मिस न करें. फिलहाल, फैंस ट्रेलर देखकर सोशल मीडिया पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं.
ट्रेन्डिंग फोटोज़