इन दिनों बॉलीवुड में जमकर क्राइम थ्रिलर वेब सीरिज बन रही हैं. इन वेब सीरिज के अंत में कुछ ऐसा होता है कि दर्शक हैरान हो जाते हैं. नेटफ्लिक्स की ऐसी ही एक सीरिज है जिसके शुरुआती 7 एपिसोड में हसीना सीधी-सादी लगती हैं. लेकिन 8वे एपिसोड में कुछ ऐसा होता है जिसे देख दर्शक चौंक गए हैं.
)
नेटफ्लिक्स पर रिलीज 8 एपिसोड वाली ये थ्रिलर क्राइम वेब सीरिज 2025 में काफी पसंद की गयी है. जी हां हम सस्पेंस सीरिज मंडला मर्डर्स की बात कर रहे हैं. गोपी पुथरन ने सीरिज का निर्देशन किया है. वाणी कपूर, सुरवीन चावला और वैभव राज गुप्ता लीड रोल में हैं.
)
इस सीरिज में आपको पहले ही एपिसोड से सस्पेंस देखने को मिलेगा जो कि आपको 8वें एपिसोड तक ले जाएगा. इस सीरिज की खास बात यह है कि शुरुआत के 7 एपिसोड में दिखने वाली सीधी सादी एक्ट्रेस विलेन निकलती है. पूरी सीरिज में इस बात की भनक तक देखने को नहीं मिलती है.
)
सीरिज की कहानी एक मशीन के इर्द-गिर्द है. इस मशीन से मन चाहा वरदाना पूरा होता है लेकिन उस वरदान के बदले कीमत चुकानी पड़ती है. वरदान के लिए जंगल के बीचों बीच जाना पड़ता है. वरदान की वजह से कई लोग अपनी जान गवां देते हैं.
)
इस मशीन की वजह से काफी मर्डर्स होते हैं लेकिन ये मर्डर्स कौन कर रहा है और इसके पीछे का क्या कारण है इसके लिए आपको सीरिज देखनी होगी.
)
सीरिज में वाणी कपूर आईबी ऑफिसर के किरदार में है. वहीं सुरवीन चावला राजनेता के किरदार में हैं. वाणी कपूर मर्डर्स की गु्त्थी सुलझाने की कोशिश करती है.
ट्रेन्डिंग फोटोज़