2025 Most Scariest Movie: कुछ कहानियां डर से नहीं, बल्कि उस डर के पीछे छिपे रहस्यों से डराती हैं. वे हमें हमारे ही मन के अंधेरे कोनों में झांकने पर मजबूर करती हैं. ऐसी कहानियां सिर्फ डर नहीं पैदा करतीं, बल्कि सोचने पर भी मजबूर करती हैं कि क्या जो दिख रहा है, वही सच है? और क्या डर हमेशा बुरा होता है, या कभी-कभी वो हमें सच्चाई से रूबरू कराने का जरिया भी बन सकता है? आज हम आपको ऐसी ही एक फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस साल की सबसे डरावनी फिल्म बताया जा रहा है.
)
कभी-कभी एक सिंपल सी चीज जैसे एक बालों की क्लिप, एक पुराना कमरा, या कोई अनजान पड़ोसी हमारी लाइफ को पूरी तरह बदल देते हैं. जब अतीत की परछाइयां वर्तमान में लौटती हैं, तो वे सिर्फ यादें नहीं लातीं, बल्कि अधूरी कहानियां और अनकही मिस्ट्री भी साथ लाती हैं और जब इन कहानियों में भूत-प्रेत या सुपरनैचुरल की गूंज भी शामिल हो, तो डर एक नई और गहरी शक्ल ले लेता है. आज हम आपको ऐसी ही एक फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस साल की सबसे डरावनी फिल्म बन चुकी है.
)
इस फिल्म की सबसे बड़ी खास बात ये है कि इसको हाल ही में रिलीज किया गया है. जी हां, ये फिल्म 31 अक्टूबर, 2025 को हैलोवीन के दिन रिलीज हुई थी, जिसको बड़े पर्दे पर 9 दिन हो चुके हैं. इस फिल्म का डायरेक्शन राहुल सदाशिवन ने किया है, जो'भूतकालम' और 'ब्रह्मयुगम' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर हैं. फिल्म में प्रणव मोहनलाल, सुष्मिता भट, शाइन टॉम चाको और गिबिन गोपीनाथ जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाए हैं. इसकी सिनेमैटोग्राफी शेहनाद जलाल ने की है और संगीत क्रिस्टो जेवियर ने दिया है.
)
इस फिल्म की कहानी एक अमीर आर्किटेक्ट रोहन शंकर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी पुरानी दोस्त कनी की आत्महत्या के बाद उसके घर जाता है. वहां से लौटने के बाद उसके साथ अजीब घटनाएं शुरू हो जाती हैं. कभी अदृश्य ताकतें उसे महसूस होती हैं, तो कभी रहस्यमयी आवाजें सुनाई देती हैं. यहां तक कि उसे एक सिरविहीन आत्मा की झलक भी दिखाई देती है, जो उसकी नींद और सुकून दोनों छीन लेती है. जब रोहन अपने दोस्त किरण को मदद के लिए बुलाता है, तो हालात और डरावने हो जाते हैं.
)
आत्मा का हमला और तेज हो जाता है और घर में अजीब चीजें होने लगती हैं. धीरे-धीरे कहानी एक ऐसे रहस्य की परतें खोलती है जो सिर्फ कनी की मौत से नहीं, बल्कि रोहन के अपने अतीत से भी जुड़ा है. फिल्म का हर सीन दर्शकों को बेचैन करता है और अंत तक रहस्य बनाए रखता है. इस फिल्म का नाम ‘डाइस इरे’ (Dies Irae) है, जो एक मलयालम हॉरर थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म ने 7 दिनों में 7 फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े, जिनमें ‘मार्को’, ‘ब्रमायुगम’, ‘भूतकालम’, ‘हृदयम’, ‘वर्षांगल्क्कु शेषम’, ‘मधनियां’, ‘द टीचर’ शामिल है.
)
फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है. सिनेमैटोग्राफी, बैकग्राउंड म्यूजिक और अभिनय की खूब तारीफ हो रही है. खासकर प्रणव मोहनलाल की परफॉर्मेंस को उनके करियर की सबसे उम्दा भूमिकाओं में से एक माना जा रहा है. इतना ही नहीं, इस फिल्म को IMDb पर भी 7.6/10 की रेटिंग मिली है. कमाल की बात ये है कि 12 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 9 दिनों में 28.87 करोड़ की कमाई की है, जिससे ये 2025 की सुपरहिट हॉरर फिल्म बन चुकी है. अब इसके OTT पर आने का वेट है.
ट्रेन्डिंग फोटोज़