2026 March Box office Clash: साल 2025 के जाते-जाते रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना ने बॉक्स ऑफिस पर जो बवंडर मचाया है वो कई मेकर्स के पसीने छुड़ा रहा है. ऐसे में नया साल और नई फिल्मों का इंतजार फैंस को और भी ज्यादा एक्साइटेड कर रहा है. 2026 में एक ही महीने में बॉक्स ऑफिस पर इतना तगड़ा क्लैश होने वाला है कि जिस पर सिनेमाजगत के हर सितारे की नजर गड़ी हुई है.
)
जबरदस्त कहानियां, तगड़ा एक्शन और रोमांचक क्राइम ड्रामा, मार्च 2026 वाकई सिनेमा लवर्स के लिए एक जश्न बनने जा रहा है.तो चलिए आपको बताते हैं कि साल 2026 में मार्च में किस सितारों की तगड़ी भिड़ंत होने वाली है.
)
साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' लंबे वक्त से सुर्खियों में हैं. 'टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' एक पीरियड गैंगस्टर ड्रामा है. जिसमें सस्पेंस और ताकत की जंग देखने को मिलेगी. इसमें नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंथ,अक्षय ओबेरॉय और सुधेव नायर जैसी सितारे हैं. इस मूवी की रिलीज डेट आधिकारिक तौक पर 19 मार्च 2026 है.
)
रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का पार्ट यानी 'धुरंधर 2' भी मार्च में रिलीज होने की प्लानिंग है. पहली फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त,अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और आर. माधवन अहम किरदारों में नजर आए थे. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस नई किस्त में रणवीर सिंह एक बार फिर लीड में दिखेंगे. फिल्म की रिलीज 19 मार्च 2026 बताई जा रही है.
)
'पेड्डी' इस समय भारतीय सिनेमा की सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्म है. इसमें ग्लोबल स्टार राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर हैं. फिल्म के गाने पहले ही म्यूजिक चार्ट्स पर छा चुके हैं. इसमें राम चरण और जाह्नवी कपूर के अलावा शिवा राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू जैसे सितारे हैं. ये फिल्म 27 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में आएगी.
)
'द पैराडाइज' को लेकर भी फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. साल 2026 की सबसे बड़ी पैन इंडिया एक्शन थ्रिलर इसे कहा जा रहा है. इसमें नेचुरल स्टार नानी एक दमदार किरदार में नजर आएंगे. 'दसरा' बनाने वाले निर्देशक श्रीकांत ओडेला इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं. इसमें एक्शन और रोमांच के अलावा तगड़ी कहानी है. ये फिल्म 27 मार्च 2026 को दुनियाभर में रिलीज होगी.
ट्रेन्डिंग फोटोज़