Advertisement
trendingPhotos2990234
Hindi NewsPhotos26 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर, 25 से ज्यादा एक्टर्स ने किया काम, सैफ अली खान की एक गलती से रुकी थी शूटिंग, डायरेक्टर ने दी एक्स वाइफ को खास सलाह
photoDetails1hindi

26 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर, 25 से ज्यादा एक्टर्स ने किया काम, सैफ अली खान की एक गलती से रुकी थी शूटिंग, डायरेक्टर ने दी एक्स वाइफ को खास सलाह

26 year Old Biggest Blockbuster: अगर आपको फिल्में देखना पसंद है तो आज हम आपके लिए एक 16 साल पुरानी बेहतरीन फिल्म लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आपको मजा ही आ जाएगा. इस फिल्म को सूरज बड़जात्या ने डायरेक्ट किया था और इस फिल्म में 25 से ज्यादा एक्टर्स ने काम किया था. फिल्म में हाल ही में दुनिया को अलविदा कह चुके सतीश शाह भी नजर आए थे. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक एक्टर ने काफी बड़ी गलती कर दी थी. चलिए जानते हैं-  

26 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर फिल्म

1/5
26 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर फिल्म

एक समय था, जब डायरेक्टर सूरज बड़जात्या सिर्फ फिल्में नहीं बल्कि अपनी कहानियों से भारतीय संस्कृति का जश्न मनाते थे. उन्होंने हिंदी सिनेमा को एक से एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, जिन्हें दर्शक आज भी उसी उत्साह से देखते हैं. आज हम जिस फिल्म के बारे में आपके बताने जा रहे हैं वो फिल्म साल 1999 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में 25 से ज्यादा एक्टर्स नजर आए थे. 

फिल्म 'हम साथ-साथ हैं'

2/5
फिल्म 'हम साथ-साथ हैं'

दरअसल, हम बात कर रहे है आज ही के दिन 5 नवंबर 1999 को रिलीज हुई फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की. इस फिल्म को दर्शकों ने काफी प्यार दिया था. फिल्म के पारिवारिक प्यार को अभी तक लोग भूल नहीं पाए हैं. फिल्म में काफी अच्छे से परिवार की जड़ों, रिश्तों की मिठास और साथ जीने की ताकत को बड़े पर्दे पर दिखाया गया था. इस फिल्म ने रिलीज के साल ताबड़तोड़ कमाई की थी. फिल्म को 26 साल पूरे हो चुके हैं. 

सैफ अली खान से हुई ये गलती

3/5
सैफ अली खान से हुई ये गलती

फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' में सैफ अली खान भी नजर आए थे और वह अपने किरदार को लेकर काफी घबराए हुए थे. इस बात का खुलासा डायरेक्टर सूरज बड़जात्या ने अपने इंटरव्यू में किया था. उन्होंने कहा था कि फिल्म हम साथ-साथ हैं के गाने 'सुनो जी दुल्हन' की शूटिंग के दौरान सैफ बार-बार अटक रहे थे. वह शूट नहीं कर पा रहे थे. 

एक्स-वाइफ ने किया ये काम

4/5
एक्स-वाइफ ने किया ये काम

फिर एक्टर की एक्स-वाइफ अमृता सिंह ने उन्हें बताया कि वह रात-रात भर सोते ही नहीं थे, स्क्रिप्ट की तैयारी ही करते रहते हैं. तब उन्होंने एक्टर को नींद की गोली देने की सलाह दी थी ताकि वह आराम से रात में सो पाए. 

आज भी हिट हैं फिल्म

5/5
आज भी हिट हैं फिल्म

बता दें कि 'हम साथ-साथ हैं' फिल्म में सलमान खान, करिश्मा कपूर, सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे, मोहनीश बहल, नीलम, महेश ठाकुर, रीमा लागू, आलोक नाथ जैसे कई बेहतरीन कलाकार नजर आए थे. सभी अभिनेताओं ने अपने किरदार से फिल्म में जान डाल दी थी. आज भी फिल्म के गाने, संगीत और डायलॉग लोगों की जुबान पर हैं.     

ट्रेन्डिंग फोटोज़