Bollywood Superhit Song: कुछ गाने ऐसे होते हैं जिनमें सिर्फ संगीत के मोती ही नहीं पिरोए गए होते. बल्कि इमोशन्स के धागों में बनाए गए होते हैं, जो दशकों तक लोगों के दिलों पर राज करते हैं. आज हम आपको ऐसे ही एक गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें माधुरी दीक्षित ने अपनी खूबसूरती और डांस से लोगों को दीवाना बना दिया था. आज भी ये गाना लोगों की आत्माओं को छू जाता है. गाने के बोल इतने इमोशनल और खूबसूरत हैं कि इसको बार-बार लगातार सुनने का दिल करता है.
)
90 के दौर को गोल्डन एरा कहा जाता है. उस दौर में फिल्मों से लेकर गानों का अलग ही रंग हुआ करता था. आज भी उस दौर के लोग उन गानों को सुनना पसंद करते हैं. आज भी वो गाने अपने लोगों के दिलों और जहन में ताजा है. आज हम आपको एक ऐसे ही गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके आज भी फैंस दीवाने हैं. आज भी ये गाना लोगों के दिलों पर राज कर रहा है. इस गाने की सबसे बड़ी खासियत ये है कि य किसी एक दौर तक सीमित नहीं रहा. चाहे वो 90 का दशक हो या आज का डिजिटल समय, इसकी पॉपुलैरिटी कभी कम नहीं हुई.
)
आज भी सोशल मीडिया और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने इस पुराने गाने को नई पीढ़ी तक पहुंचाया है. आज भी लोग इसे सुनना, गुनगुनाना और उन पर रील्स बनाना पसंद करते हैं. खास मौकों पर जब ये गाने बजता है, तो पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं और दिल एक अलग ही सुकून महसूस करता है. हम यहां 28 साल पहले यानी 1997 में आई फिल्म ‘कोयला’ के दर्दभरे रोमांटिक गाने ‘सांसों की माला पे सिमरूं मैं पी का नाम’ की बात कर रहे हैं, जिसके बोल आज भी दिल को छू लेते हैं. इस खूबसूरत गाने को उस दौर की मशहूर सिंगर कविता कृष्णमूर्ति ने गाया था.
)
इस गाने का म्यूजिक राजेश रोशन ने दिया और इसके गहरे बोल इंदीवर ने लिखे. ये गाना 1997 में खूब फेमस हुआ था. इस गाने की खूबी ये है कि इसमें भक्ति और प्रेम दोनों की भावना झलकती है. इसकी धुन इतनी मधुर है कि सुनते ही मन शांत हो जाता है और ये आत्मा को सुकून देता है. ये गाना आज भी लोगों के बीच बेहद फेमस है और यूट्यूब पर इसके करोड़ों व्यूज हैं. दिलचस्प बात ये है कि इसे कई लोग भक्ति गीत की तरह सुनते हैं, जबकि ये एक फिल्मी गाना है, जिसको माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था. उनके डांस ने हर किसी को दीवाना बना दिया था.
)
यही वजह है कि ये गाना आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है. इस गाने में शाहरुख खान भी ढोल बजाते नजर आए थे. वहीं, अगर फिल्म ‘कोयला’ की बारे में बात करें तो इसको डायरेक्शन राकेश रोशन ने किया था. इसमें शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और अमरीश पुरी लीड रोल में नजर आए थे. ये एक एक्शन-ड्रामा फिल्म थी जिसमें बदले, प्यार और संघर्ष की कहानी दिखाई गई थी. फिल्म में एक गूंगे लड़के की कहानी है जो अन्याय के खिलाफ खड़ा होता है और अपने प्यार को बचाने के लिए सब कुछ दांव पर लगा देता है. फिल्म में टोटल 6 गाने थे.
)
वहीं, अगर इसके बजट और कलेक्शन की बात करें तो 9 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में करीब 15 करोड़ रुपये की कमाई की थी. बावजूद इसको बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप माना गया था. लेकिन इसके गानों ने जबरदस्त फेमस हुए थे. खासकर ‘सांसों की माला पे सिमरूं मैं पी का नाम’ ने फिल्म की पहचान को और मजबूत बनाया. ये गाना आज भी 90 के दशक के सबसे यादगार और इमोशनल गानों में गिना जाता है. माधुरी दीक्षित के करियर में भी ये गाना एक खास जगह रखता है, जिसको आज भी उनके फैंस बार-बार सुनते हैं.
ट्रेन्डिंग फोटोज़