Advertisement
trendingPhotos3038910
photoDetails1hindi

90s की वो टॉप हसीना, जिससे अमिताभ बच्चन ने खुलेआम मांग लिया था चुम्मा, 34 साल बाद पहचानना भी मुश्किल

Amitabh Bachchan Actress Changed Look: अमिताभ बच्चन ने कई सारी हसीनाओं के साथ काम किया है. जिनमें सबसे ज्यादा उनकी हिट जोड़ी रेखा के साथ रही है. लेकिन, आज हम आपको उस हसीना के बारे में बताएंगे जिसने अमिताभ बच्चन के साथ खुलकर रोमांस किया और चुम्मा भी मांग लिया था. इस हसीना का समय के साथ अब लुक काफी ज्यादा बदल चुका है. यहां तक कि अब आपको पहचानना भी मुश्किल हो जाएगा.

 

1/5

अमिताभ बच्चन की इस एक्ट्रेस का नाम किमी काटकर है. इन्होंने 1985 में 'पत्थर दिल' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. लेकिन, पॉपुलैरिटी लेट 80s में मिली. जिसमें उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी. 

 

2/5

इन फिल्मों में 'मेरा लहू', 'दरिया दिल', 'सोने पे सुहागा', 'गैर कानूनी' और 'जैसी करनी वैसी भरनी' के अलावा 'खून का कर्ज' शामिल है. किमी ने 1988 से 90 यानी कि सिर्फ तीन साल में 35 फिल्मों में काम किया.

3/5

जबकि 1989 में इनकी 15 फिल्में थिएटर में रिलीज हुई थीं. किमी ज्यादा गोविंदा, अनिल कपूर और आदित्य पंचोली के साथ स्क्रीन पर नजर आईं. इसके अलावा कई सीनियर एक्टर के अपोजिट रोल किए. जिसमें धर्मेंद्र, विनोज खन्ना, जीतेंद्र, अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा और ऋषि कपूर का नाम शामिल है.

4/5

किमी ने अमिताभ बच्चन के साथ 1991 में 'हम' फिल्म में काम किया था. जिसमें उनका 'जुम्मा चुम्मा' गाना सुपरहिट हुआ था. 8 मिनट 3 सेकेंड के गाने में किमी और बिग बी इतनी धांसू केमिस्ट्री थी कि ये गाना आज भी लोगों का फेवरेट है. इनकी आखिरी फिल्म 'हमला' था जो 1992 में रिलीज हुई थी.

 

5/5

इन्होंने 1992 में शांतनु शोरे से शादी करने के बाद फिल्मों से किनारा कर लिया था और विदेश में सेटिल हो गई थीं. हालांकि, समय के साथ इनके लुक में काफी ज्यादा बदलाव आ गया है. यहां तक कि अब इन्हें पहचानना भी मुश्किल हो गया है.

 

ट्रेन्डिंग फोटोज़