Advertisement
trendingPhotos3038944
photoDetails1hindi

34 साल पहले आई वो ब्लाकबस्टर फिल्म...जिसमें थे 9 सुपरहिट गाने, 1 गाने ने तोड़ दिया रिकॉर्ड; आज भी सुनते हैं लोग

साल 1991 में रिलीज हुई सलमान खान, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की साजन फिल्म तो आपको याद ही होगी, जिसके गाने आज तक गलियों में बजते हैं.

1/6

Film Saajan Superhit Song: साजन वो क्लासिक फिल्म है जो 90 के दशक की रोमांटिक कहानियों का एकदम सही उदाहरण है. इसमें दोस्ती, प्यार और त्याग की भावनाएं इतनी खूबसूरती से बुनी गई हैं कि देखते ही दिल छू जाता है. फिल्म की कहानी साइरानो डी बर्जराक से प्रेरित है, जहां संजय दत्त एक विकलांग लेकिन संवेदनशील कवि हैं, जो माधुरी दीक्षित से मोहब्बत करते हैं. सलमान खान उनके सबसे अच्छे दोस्त हैं और दोनों एक ही लड़की से प्यार करने लगते हैं.

 

2/6

लॉरेंस डिसूजा ने इसे डायरेक्ट किया था और मुख्य कलाकार संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और सलमान खान थे. सपोर्टिंग में कादर खान, रीमा लागू और लक्ष्मीकांत बेरड़े जैसे नाम थे. साजन 30 अगस्त 1991 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 18.35 करोड़ की कमाई करने में सफलता हासिल की थी. 

3/6

दर्शकों को यह फिल्म बेहद पसंद आई थी और फिल्म की कहानी ने तो सबका दिल जीत लिया था. कहानी में अमन नाम का कवि अपनी शारीरिक कमी की वजह से अपनी मोहब्बत छुपाता है और अपने दोस्त अकाश को आगे करता है. पूजा को अमन की शायरी बहुत पसंद आती है और वो अकाश को सागर समझकर प्यार करने लगती है, जिससे एक दिल छू लेने वाला ट्राईएंगल बन जाता है.

 

4/6

मात्र 1.58 करोड़ रुपये में बनी सलमान खान, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित की फिल्म साजन साल 1991 की हाईएस्ट ग्रोसर थी. इस फिल्म के गानों ने लोगों का ऐसा दिल जीता कि फिल्म देखने के लिए थिएटर के बाहर दर्शकों की भीड़ लग गई. फिल्म साजन ने 18.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी. 

5/6

उस साल रिलीज हुई किसी भी मूवी ने इतना शानदार कारोबार नहीं किया था. दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया था. 1991 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी और ब्लॉकबस्टर साबित हुई. आईएमडीबी पर 7.2 की रेटिंग है और आज भी लोग इसे क्लासिक मानते हैं.

 

 

6/6

फिल्म में टोटल 9 गाने थे, जिनमें नदीम-श्रवण ने संगीत दिया और कुमार सानू, अलका याग्निक, अनुराधा पौडवाल, एसपी बालासुब्रमण्यम, पंकज उधास जैसे सिंगर्स ने गाया. सबसे पॉपुलर गाना 'बहुत प्यार करते हैं तुमको सनम' रहा, जो आज भी हर किसी की प्लेलिस्ट में रहता है. 'मेरा दिल भी कितना पागल है' और 'जीये तो जीये कैसे' भी उतने ही याद किए जाते हैं. आज भी लोग ये गाने खूब पसंद करते हैं.

ट्रेन्डिंग फोटोज़