)
Bollywood Biggest Flop Actor: बॉलीवुड की दुनिया में कई लोग ऐसे हैं जो परिवार के सपोर्ट से आगे बढ़ते हैं. फिल्म इंडस्ट्री एक ऐसा क्षेत्र है जहां कनेक्शन और टैलेंट दोनों काम आते हैं. कई स्टार्स के बच्चे नेपोटिज्म का फायदा उठाते हुए नाम कमाते हैं. लेकिन कभी-कभी सफलता मिलने के बाद भी लोग दूसरा रास्ता चुन लेते हैं. हम ऐसे ही एक प्रोड्यूसर के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं जो एक्टर बनकर हिट नहीं हुआ लेकिन प्रोड्यूसर बन खूब नोट छापे. इस कड़ी में हम बताने जा रहे हैं बॉलीवुड के बड़े प्रोड्यूसर के उस बेटे के बारे में, जो बतौर एक्टर तो हिट नहीं हुआ, लेकिन अब फिल्म प्रोड्यूसर बनकर पिता के साथ खूब पैसा कमा रहा हैं.
)
जानते हैं कि यह एक्टर कौन है? इस एक्टर ने साल 2013 में एक्टिंग डेब्यू किया था और इसकी पहली हीरोइन श्रुति हासन थीं. पर फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही. यह हैं एक्टर गिरीश कुमार तौरानी, जो मशहूर प्रोड्यूसर कुमार एस तौरानी के बेटे हैं. गिरीश के पिता टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एमडी हैं.
)
गिरीश कुमार ने फिल्म 'रमैया वस्तावैया' से एक्टिंग करियर शुरू किया था. इसके लिए उन्होंने कड़ी ट्रेनिंग ली. यहां तक कि सर्फिंग भी सीखी थी. लेकिन फिल्म बुरी तरह पिट गई. करीब 38 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म अपनी लागत भी वसूल नहीं कर पाई थी.
)
गिरीश कुमार तौरानी का जन्म 30 जनवरी 1989 को मुंबई में हुआ था. वे एक सिंधी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते हैं. उनके पिता कुमार एस तौरानी टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, जो म्यूजिक और फिल्म प्रोडक्शन की बड़ी कंपनी है. चाचा रमेश तौरानी भी कंपनी के को-फाउंडर हैं.
)
गिरीश ने कमर्श में बैचलर डिग्री हासिल की. पढ़ाई के बाद वे फिल्मों की ओर मुड़े. उन्होंने 2013 में रामैया वास्तवैया से डेब्यू किया, जो उनके पिता की प्रोडक्शन थी. करियर की शुरुआत परिवार के सपोर्ट से हुई. इंडस्ट्री में अब तक 12 साल हो चुके हैं, लेकिन एक्टिंग में सिर्फ 2-3 साल ही रहे.
)
गिरीश ने एक्टिंग में ज्यादा फिल्में नहीं कीं. अब तक वे सिर्फ 3 फिल्मों में काम कर चुके हैं. पहली रामैया वास्तवैया (2013), जो रोमांटिक कॉमेडी थी और श्रुति हासन के साथ बनी. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज चली, लेकिन म्यूजिक हिट रहा. दूसरी लवश्शूडा (2016), जो रोमांटिक कॉमेडी थी ये फ्लॉप रही. तीसरी एक शॉर्ट फिल्म कॉलेटरल डैमेज (2018) थी. हिट फिल्मों में रामैया वास्तवैया को गिना जा सकता है, क्योंकि इसने 40 करोड़ से ज्यादा कमाए.
)
अब गिरीश कुमार तौरानी एक्टिंग से दूर हो चुके हैं. वे टिप्स इंडस्ट्रीज के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) हैं. कंपनी का मार्केट वैल्यू 8500 करोड़ रुपये से ज्यादा है. वे पिता और चाचा के साथ मिलकर म्यूजिक, फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन और प्रोडक्शन संभालते हैं.
)
2016 के बाद से वे फुल टाइम बिजनेस में हैं. कभी-कभी प्रोड्यूसर के रूप में क्रेडिट मिलता है. गिरीश शादीशुदा हैं, पत्नी कृष्णा बचपन की दोस्त हैं. उनका एक बच्चा भी है. वे कम प्रोफाइल रखते हैं और सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहते हैं. जिंदगी में खुशहाल हैं.
ट्रेन्डिंग फोटोज़