Advertisement
trendingPhotos3036333
photoDetails1hindi

43 साल पुराना सुपरहिट गाना, अमिताभ बच्चन ने भरी पार्टी में हसीना को किया प्रपोज, 5 मिनट 40 सेकंड में दोनों के रोमांस ने जीता दिल, आज भी कपल्स करते याद

43 Year Old Superhit Song: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई गाने है, जिन्हें कई दशकों बाद आज भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी है, सभी फिल्में अपनी कहानी और गानों के वजह से सुपरहिट साबित हुई. ऐसे में आज हम आपको अमिताभ बच्चन की 43 साल पुरानी एक ब्लॉकबस्टर फिल्म की सुपरहिट गाना बताने जा रहे हैं.   

1/5

दरअसल, हम साल 1982 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'खुद्दार' की बात कर रहे हैं. इस फिल्म को  महमूद के छोटे भाई अनवर अली ने प्रोड्यूस किया था. एक्टर-प्रोड्यूसर भी अनवर अली थे, जो ‘सात हिंदुस्तानी’ के दिनों से अमिताभ बच्चन के दोस्त रहे हैं. हम आपको इस फिल्म के ही एक सुपरहिट गाने के बारे में बताने जा रहे है, जिसे आपने जरूर सुना होगा और अब भी अक्सर सुनते रहते होंगे. 

 

2/5

ब्लॉकबस्टर फिल्म 'खुद्दार' के सुपरहिट गाने 'अंग्रेजी में कहते हैं आई लव यू' (Angrezi Mein Kehte Hain I Love You) की बात कर रहे हैं. 5 मिनट 40 सेकंड के इस गाने ने हर किसी का दिल जीत लिया था. ये गाना रिश्तों में छोटे-छोटे इमोशनल बड़े ही प्यारे अंदाज में दिखाता है.  

 

3/5

सुपरहिट गाने 'अंग्रेजी में कहते हैं आई लव यू' को लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने अपनी आवाज दी है. गाने को म्यूजिक राजेश रोशन और मजरूह सुल्तानपुरी ने इसे लिखा है. इस गाने को फिल्म में अमिताभ बच्चन और परवीन बॉबी पर फिल्माया गया था. इस गाने को इसके लिरिक्स के वजह से काफी पसंद किया गया था. 

 

4/5

इस सुपरहिट गाने को लोग आज भी बोलचाल की भाषा में प्यार का इजहार करने के लिए इस्तेमाल करते हैं. 'अंग्रेजी में कहते हैं आई लव यू' गाना 80 के दशक की आम बोलचाल की भाषा में प्यार का इजहार करता है. इस गाने को लोगों ने काफी पसंद किया था. ये गाना उस साल का एक फेमस गानों में से एक बन गया था.

 

5/5

इस गाने की वीडियो में अमिताभ बच्चन और परवीन बॉबी की केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. गाने के दौरान दोनों रोमांटिक और फनी मूड में नजर आते हैं. गाने में एक्ट्रेस परवीन बॉबी ने अपने आइकॉनिक ग्लैमरस पर्सनैलिटी से आग लगा दी थी. अमिताभ बच्चन और परवीन बॉबी के एक्सप्रेशन ने हर किसी का दिल लूट लिया था. यह गाना न केवल रोमांटिक बल्कि उन रिश्तों के लिए काफी परफेक्ट है जो अपने प्यार का इजहार करने से डरते है और बोलने की हिम्मत नहीं होती.

 

ट्रेन्डिंग फोटोज़