Advertisement
trendingPhotos3037488
photoDetails1hindi

5 मिनट 11 सेकेंड का वो सुपरहिट गाना, जिसमें अमिताभ बच्चन ने रेखा के प्यार को खुल्लम खुल्लम किया था कुबूल,46 साल बाद भी केमिस्ट्री के दीवाने फैंस

46 Year Old Superhit Song: अमिताभ बच्चन की जितनी हिट फिल्म रही हैं उतने ही ज्यादा उनकी फिल्मों के गाने सुपरहिट रहे हैं. आज हम आपको इन्हीं हिट गानों में से एक ऐसे गाने के बारे में बताएंगे जिसमें रेखा और अमिताभ बच्चन ने एक दूसरे के संग खुल्लम खुल्ला रोमांस किया और प्यार को कुबूल भी किया.

1/5

1979 में आई कॉमेडी एक्शन फिल्म का नाम 'मिस्टर नटरवरलाल' है. इस फिल्म का निर्देशन राकेश कुमार ने किया था जिसमें बिग बी और रेखा के अलावा अजीत, इंद्राणी मुखर्जी, कादर खान और अमजद खान थे. ये फिल्म उस वक्त की हिट थी. 

 

2/5

इस फिल्म में कुल 5 गाने थे. जिसमें से सबसे पॉपुलर गाना एक था. इस गाने को दो सुपरस्टार्स और हिट जोड़ी के साथ फिल्माया गया था जिसमें दोनों ने एक दूसरे के साथ जमकर रोमांस किया था. 

3/5

ये गाना है 'परदेसिया ये सच है पिया सब कहते है तूने मेरा दिल ले लिया'. 5 मिनट 11 सेकेंड के इस गाने ने उस वक्त हर धड़कन को बढ़ा दिया था. इसमें रेखा ने पहली बार फिल्म में अपने प्यार का इजहार अमिताभ बच्चन से किया था और बिग बी ने भी मुस्कुराते हुए उसे स्वीकार कर लिया था. 

4/5

इस गाने को लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने अपनी आवाज दी थी. इस गाने का जादू ऐसा है कि इसे लोग आज भी सुनते हैं और कई कपल्स का तो ये गाना आज भी फेवरेट है. यहां तक कि इस गाने को लोग आज भी बार-बार प्ले करके इस जोड़ी का किलर डांस देखते हैं.

5/5

इस गाने में रेखा बंजारन की ड्रेस में थी तो वहीं अमिता बच्चन पैंट और शर्ट में रेखा की मस्ती भरी अदाओं में खोते नजर आए. इस गाने के लिरिक्स आनंद बख्शी ने लिखे थे.जबकि म्यूजिक डायरेक्टर राजेश रौशन थे.

 

ट्रेन्डिंग फोटोज़