5 Best Animated Musical Fantasy Movies: ओटीटी के इस जमाने में लोगों की पसंद में भी काफी बदलाव आया है. अब वो एनिमेटेड फिल्मों में भी काफी दिलचस्पी लेने लगे हैं. ऐसे में अगर उन एनिमेटेड फिल्मों में म्यूजिक का तड़का लगा हो तो मजा ही आ जाता है. एनिमेटेड म्यूजिकल फिल्मों की बात ही कुछ अलग होती है. ये फिल्में अपने किरदारों, दिल छू लेने वाली कहानियों और शानदार गानों से हर उम्र के दर्शकों का दिल जीत लेती हैं, जो किसी के भी चेहरे पर मुस्कान ले आती हैं. यही वजह है कि ये फिल्में OTT पर हमेशा ट्रेंड करती रहती हैं.
)
2013 की सबसे ज्यादा देखे और पसंद की जाने वाली ‘फ्रोजन’ (Frozen) दो बहनों की कहानी है एल्सा और एना. एल्सा के पास बर्फ की जादुई शक्ति होती है, जिससे वो अनजाने में अपने राज्य को ठंडी बर्फ में बदल देती है. एना अपनी बहन को खोजने और सब कुछ ठीक करने के लिए एक एडवेंचर्स सफर पर निकलती है. फिल्म में बहनों का प्यार, सेल्फ-एक्सेप्टेंस और ‘लेट इट गो’ जैसे गाने दर्शकों को बहुत पसंद आए. ये फिल्म बच्चों के साथ-साथ बड़ों की भी फेवरेट बन चुकी है, जो अक्सर ओटीटी ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर ट्रेंडिंग में रहती है.
)
2016 में आई ‘मोआना’ (Moana) को भी लोगों ने खूब पसंद किया. ये एक बहादुर लड़की की कहानी है जो अपने टापू और वहां रहने वाले लोगों को बचाने के लिए खरते से भरे समंदर से भरे सफर पर निकलती है. इस काम में उनकी मदद एक देवता माउई करता है. फिल्म में समंदर, द्वीपों और माइथोलॉजी कहानियों की सुंदरता दिखाई गई है. मोआना का कॉन्फिडेंस और जिद दर्शकों को इंस्पायर करता है. इसके गाने बहुत ही खूबसूरत हैं और कहानी में बाहदुरी, आत्म-खोज और प्रकृति से जुड़ाव का मौसेद मिलाता है. इसको भी जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.
)
इसके बाद 2016 की ‘सिंग’ (Sing) भी एक बेहद ही शानदार एनिमेटेड म्यूजिकल फैंटेसी फिल्म है, जिसमें जानवरों की दुनिया में एक म्यूजिकल टैलेंट शो की कहानी दिखाई गई है. इसमें अलग-अलग जानवर अपने सपनों को पूरा करने के लिए मंच पर आते हैं. हर किरदार की अपनी कहानी और संघर्ष है. फिल्म में कई मशहूर गानों का इस्तेमाल किया गया है जो दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देते हैं. ये फिल्म हंसी, प्रेरणा और म्यूजिक से भरपूर है. अगर आपने अभी तक इस फिल्म को नहीं देखा तो इसको भी जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.
)
2017 में आई एनिमेटेड म्यूजिकल फैंटेसी फिल्म ‘कोको’ (Coco) एक छोटे लड़के मिगुएल की कहानी है जो म्यूजिक से बहुत प्यार करता है, लेकिन उसके परिवार में म्यूजिक पर पाबंदी है. वो डेड लोगों की दुनिया में पहुंच जाता है और वहां अपने पूर्वजों से जुड़ता है. फिल्म में मैक्सिकन संस्कृति, ‘Day of the Dead’ की परंपरा और परिवार के महत्व को खूबसूरती से दिखाया गया है. इसके गाने दिल को छूते हैं और कहानी इमोशनली बहुत मजबूत है. ये फिल्म अपने सपनों को पाने और परिवार की इम्पोर्टेंस को समझाती है. इसको भी जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.
)
2021 में आई एक और धांसू म्यूजिकल फैंटेसी एनिमेटेड फिल्म ‘एनकैंटो’ (Encanto) एक जादुई परिवार की कहानी है, जिसमें हर सदस्य को कोई न कोई खास शक्ति मिली है. लेकिन मिराबेल नाम की लड़की के पास कोई शक्ति नहीं होती. जब परिवार की जादुई ताकतें कमजोर पड़ने लगती हैं, तो मिराबेल ही उम्मीद की किरण बनती है. फिल्म में कोलंबियाई संस्कृति की झलक, रंग-बिरंगे सीन और दिल को छू लेने वाले गाने हैं. इसका मैसेज है कि हर इंसान की अपनी अहमियत होती है, चाहे उसमें कोई खास शक्ति हो या नहीं. इसको भी जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.
ट्रेन्डिंग फोटोज़