Advertisement
trendingPhotos2731955
photoDetails1hindi

महिलाओं को कमजोर करती हैं 5 हेल्थ प्रॉब्लम्स, इनके चेतावनी संकेतों बिल्कुल न करें नजरअंदाज!

महिलाओं का शरीर कई मायनों में अद्भुत होता है, लेकिन उनकी बिजी रूटीन और खुद को हमेशा दूसरों से पीछे रखने की आदत कई बार उनकी सेहत के लिए भारी पड़ सकती है. अक्सर महिलाएं छोटी-छोटी हेल्थ प्रॉब्लम्स को नजरअंदाज कर देती हैं, जो धीरे-धीरे गंभीर बीमारियों का रूप ले सकती हैं. अगर समय रहते चेतावनी संकेतों को पहचाना जाए, तो बड़ी परेशानियों से बचा जा सकता है. आइए जानते हैं ऐसी 5 आम स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में, जो महिलाओं को कमजोर बना सकती हैं.

2. थायराइड डिसऑर्डर

1/5
2. थायराइड डिसऑर्डर

हाइपोथायरायडिज्म और हाइपरथायरायडिज्म दोनों ही महिलाओं में ज्यादा देखे जाते हैं. वजन बढ़ना या घटना, बालों का झड़ना, मूड स्विंग्स और अनियमित पीरियड्स इसके प्रमुख संकेत हैं. थायराइड का समय पर इलाज न होने पर मेटाबॉलिज्म और हार्मोनल बैलेंस पर बुरा असर पड़ सकता है.

3. ऑस्टियोपोरोसिस

2/5
3. ऑस्टियोपोरोसिस

महिलाओं में मेनोपॉज के बाद हड्डियों का घनत्व तेजी से घटने लगता है. इससे हड्डियां कमजोर और भंगुर हो जाती हैं. पीठ दर्द, शरीर झुकना और बार-बार फ्रैक्चर होना इसके संकेत हो सकते हैं. कैल्शियम और विटामिन-डी की पूर्ति और नियमित एक्सरसाइज इससे बचाव कर सकती है.

4. डिप्रेशन और एंग्जायटी

3/5
4. डिप्रेशन और एंग्जायटी

इमोशनल और हार्मोनल बदलावों के कारण महिलाएं डिप्रेशन और चिंता की चपेट में जल्दी आ सकती हैं. लगातार उदासी, नींद न आना, चिड़चिड़ापन और जीवन में रुचि न रहना इसके चेतावनी संकेत हो सकते हैं. मेंटल हेल्थ को गंभीरता से लेना और समय पर मदद लेना जरूरी है.

5. हार्ट डिजीज

4/5
5. हार्ट डिजीज

यह मिथक है कि दिल की बीमारियां केवल पुरुषों को होती हैं. महिलाओं में भी हार्ट अटैक का खतरा बराबर होता है, लेकिन उनके लक्षण अक्सर अलग होते हैं जैसे थकान, सांस फूलना, पीठ या जबड़े में दर्द. ऐसे संकेत मिलते ही डॉक्टर से संपर्क करें.

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

1. एनीमिया

5/5
1. एनीमिया

महिलाओं में आयरन की कमी एक बेहद आम समस्या है, खासकर प्रेगनेंसी, पीरियड्स और पोषण की कमी के चलते. एनीमिया से कमजोरी, थकान, सांस फूलना और चक्कर आने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं. अगर समय रहते इलाज न हो, तो यह हार्ट से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है.

ट्रेन्डिंग फोटोज़

;