Advertisement
trendingPhotos2758032
photoDetails1hindi

खाना पचाने वाली आंतों में सूजन के हैं ये 5 लक्षण, अनदेखी पड़ेगी भारी, तुरंत करें डॉक्टर के पास जाने की तैयारी!

बड़ी आंत या कोलन में सूजन की समस्या बेहद आम समस्या है. लंबे समय तक सूजन कैंसर का कारण बन सकती है. बड़ी आंत में सूजन होने पर शरीर में कई तरह की समस्या देखने को मिलती है, इन संकेत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए. 

 

पेट में दर्द

1/6
पेट में दर्द

अगर आपके पेट में दर्द की समस्या रहती हैं. पेट में ऐंठन महसूस होता है तो इसे नजरअंदाज ना करें बल्कि डॉक्टर के पास जाएं. यह बड़ी आंत में सूजन का संकेत हो सकता है. 

 

मल त्याग में दिक्कत या खून आना

2/6
मल त्याग में दिक्कत या खून आना

मल त्याग करते समय काफी दर्द होना, या फिर मल में खून आना भी बड़ी आंत में सूजन का संकेत हो सकता है. मल में खून या मवाद आता है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें जल्द से जल्द डॉक्टर के पास जाएं. 

 

थकावट

3/6
थकावट

पूरा दिन अगर आपको थकावट महसूस होती है तो भी यह बड़ी आंत में गड़बड़ का बड़ा संकेत हो सकता है. नींद पूरी करने के बाद भी शरीर थका हुआ महसूस करता है तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए. 

दस्त लगना

4/6
दस्त लगना

बार-बार दस्त लगना भी बड़ी आंत में दिक्कत का संकेत हो सकता है. अगर आपको बार-बार दस्त लग रहे हैं तो आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए. 

 

बुखार आना

5/6
बुखार आना

दस्त के दौरान या पेट में दर्द के दौरान अगर आपको बुखार आता है तो यह बड़ी आंत में सूजन का संकेत हो सकता है. ऐसे में इसे नजरअंदाज ना करें जल्द से जल्द डॉक्टर के पास जाएं. 

Disclaimer

6/6
Disclaimer

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों की मदद ली है.  Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है. आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

 

ट्रेन्डिंग फोटोज़

;