90s Top Actress: अगर आपको भी फिल्में देखने का शौक है तो आपने फिल्में में सब चकाचौंध तो देखी ही होगी. ऐसे ही स्टार्स की जिंदगी भी समझते हैं. मगर जैसा दूर से दिखता है वैसा कुछ भी नहीं है. ऐसी ही कुछ एक हसीना की कहानी है, जिनका परिवार हिंदी सिनेमा में लंबे समय से राज करता आया है, लेकिन इस घर की महिलाओं को यानी बहू-बेटियों को काम करने की इजाजत नहीं थी.
)
दरअसल, जिस खानदान की हम बात कर रहे हैं वो हिंदी सिनेमा में सालों से राज करता आ रहा है. इस एक ही परिवार से दर्जनों सुपरस्टार निकले हैं. आज भी ये परिवार बॉलीवुड में राज कर रहा है. आज के वक्त में इस परिवार की महिलाएं भले ही इंडस्ट्री में राज कर रही हैं, लेकिन एक वक्त था जब ऐसा माना जाता था कि इस घर की बहन-बेटियों को काम करने की इजाजत नहीं थी.
)
बॉलीवुड पर राज करने वाला परिवार कोई और नहीं बल्कि कपूर परिवार है. इस परिवार को लेकर कथित रूप से ऐसा दावा किया जाता रहा है कि इस परिवार में बहू हो या बेटी उन्हें एक्टिंग में कदम रखने की इजाजत नहीं थी. बताया जाता है कि शम्मी कपूर और मुमताज की लव स्टोरी पर भी इसी वजह से फुल स्टॉप लगा था. क्योंकि मुमताज शादी के बाद अपनी एक्टिंग को खत्म नहीं करना चाहती थी. वहीं नीतू कपूर से लेकर बबीता कपूर तक भी शादी के बाद फिल्मों से दूर हो गईं. हालांकि नीतू कपूर ने वापसी जरूर की.
)
कपूर परिवार में इस पुरानी परंपरा को उनके घर की बेटी करिश्मा कपूर ने तोड़ा था. ऐसा कहा जा सकता है कि करिश्मा कपूर कपूर खानदान की पहली बेटी थी, जिसने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा. उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखने के बाद साबित किया कि वह भी कपूर खानदान में किसी सुपरस्टार्स से कम नहीं हैं.
)
करिश्मा कपूर के इस फैसले का सबसे ज्यादा सपोर्ट उनकी मां बबीता ने किया था. बबीता कपूर अपनी बेटी के लिए सबके खिलाफ हो गई थीं. उन्होंने ठान लिया था कि उनका कोई नहीं है तो क्या हुआ उनकी बेटी फिल्मों में राज करेंगी. इस फैसले से रणधीर कपूर और बबीता के रिश्ते में दरार आ गई थी और साल 1987 में बबीता अपनी दोनों बेटियों को लेकर चली गई थीं. जिसके बाद उन्होंने बेटियों को हीरोइन बनाने का फैसला किया.
)
बबीता की कड़ी मेहनत के चलते आखिरकार करिश्मा कपूर हीरोइन बन गईं और आज करिश्मा कपूर किसी पहचान की मोहताज नहीं है. करिश्मा कपूर ने साल 1991 में फिल्म कैदी से बॉलीवुड में कदम रखा था. करिश्मा की पहली फिल्म एवरेज साबित हुई थी. इस फिल्म में करिश्मा ने एक सीन में स्विमसूट पहना था. स्वीमिंग पूल के किनारे खड़े होकर करिश्मा ने ब्लैक कलर की बिकिनी में पोज दिए थे. कहा जाता है कि इस सीन को देखने के बाद करिश्मा के चाचा यानी ऋषि कपूर नाराज हो गए थे. इस बात का खुलासा करिश्मा ने खुद स्टारडस्ट मैगजीन को दिए इंटरव्यू में किया था.
ट्रेन्डिंग फोटोज़