Advertisement
trendingPhotos3034386
photoDetails1hindi

शाहरुख-ऐश्वर्या के साथ किया काम, फिर भी करियर ढहा! इंडस्ट्री के नामी परिवार के बेटे को नहीं मिलीं फिल्में, डिप्रेशन का हुआ शिकार

 

बॉलीवुड में हर साल कई नए कलाकार अपनी आंखों में बड़ा स्टार बनने का सपना लेकर आते हैं, जिसमें कुछ सफल रहते हैं तो की गुमनामी में खो जाते हैं. लेकिन आज हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं उन्हें स्टार किड होते हुए भी इस इंडस्ट्री में स्ट्रगल करना पड़ रहा. उन्होंने कभी शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन जैसे कलाकारों के साथ काम किया फिर भी नाकामी का सामना करना पड़ा रहा है. आइए जानते हैं इस एक्टर के बारे में

 

 

 

uday chopra

1/6
uday chopra

आज हम एक ऐसे कलाकार के बारे में बात कर रहे हैं, जिसने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान, मिस वर्ल्ड-एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर की है. वहीं ये एक्टर काफी लंबे समय तक लाइमलाइट का हिस्सा रहा और कई सुपरहिट फिल्में दीं. मगर एक समय ऐसा आया जब लगातार फिल्में फ्लॉप होने की वजह से एक्टर डिप्रेशन का शिकार हो गया और दिमाग में गलत ख्याल लाने लगा. 

 

uday chopra

2/6
uday chopra

हम बात कर रहे हैं ‘धूम’ एक्टर उदय चोपड़ा की, जिन्होंने एक समय में अभी रोमांटिक हीरो की इमेज से फिल्मों में कमाल कर दिया था. उदय ने कई फिल्मों में काम किया मगर सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी डेब्यू फिल्म ‘मोहब्बतें’ से मिली थी, जो कि साल 2000 में रिलीज हुई थी. 

 

फिल्म ‘मोहब्बतें'

3/6
फिल्म ‘मोहब्बतें'

 

इस फिल्म में उदय सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और जिमी शेरगिल जैसे कलाकारों के साथ नजर आए थे. वहीं उन्होंने इस फिल्म में एक्ट्रेस शमिता शेट्टी के साथ पर्दे पर रोमांस किया था. आपको बता दें फिल्म ‘मोहब्बतें’ को उदय चोपड़ा के भाई आदित्य चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था.

 

फ्लॉप फिल्मों से हुए डिप्रेशन का शिकार

4/6
फ्लॉप फिल्मों से हुए डिप्रेशन का शिकार

 

फिल्म ‘मोहब्बतें’ के सुपरहिट होने के बाद उन्होंने फिल्म ‘मेरे यार की शादी है’, ‘प्यार इम्पॉसिबल' और हिट सीरीज ‘धूम’ में काम किया. फिल्म ‘धूम’ काफी सुपरहिट रही मगर इसमें और भी बड़े एक्टर्स के होने की वजह से सफलता का क्रेडिट उन्हें पूरी तरह से नहीं मिल पाया. वहीं करियर में लगातार फ्लॉप फिल्में देने के बाद एक्टर डिप्रेशन का शिकार हो गए.

 

डिप्रेशन को लेकर की खुलकर बात

5/6
डिप्रेशन को लेकर की खुलकर बात

 

उदय ने कभी भी अपनी इस इमोशनल लड़ाई को फैंस से नहीं छुपाया और लगातार इसके बारे में सोशल मीडिया पर अपडेट देते रहे. वहीं उन्होंने एक बार सोशल मीडिया पर पोस्ट को शेयर कर काम ना मिलने से दुखी और खुद को मौत के बहुत करीब बताया था, जिससे उनके फैंस काफी हैरान हो गए थे. 

 

मौत को लेकर किया था पोस्ट

6/6
मौत को लेकर किया था पोस्ट

 

धूम एक्टर उदय चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘मेरा अकाउंट डीएक्टिवेट करना मेरा मौत के सबसे करीब होना था, जितना मैं जा सकता था. कमाल का एक्सपीरियंस था, शायद जल्द ही हमेशा के लिए कर दूं.’ एक्टर के इस पोस्ट से इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया था. वहीं उन्होंने कुछ देर बाद ही इस पोस्ट को हटा दिया.

 

ट्रेन्डिंग फोटोज़