Advertisement
trendingPhotos3098237
photoDetails1hindi

राजेश खन्ना की 56 साल पुरानी वो ब्लॉकबस्टर, 100 दिनों तक रही हाउसफुल, गाना आज भी सुपरहिट, कहानी ने हिला कर रख दिया था बॉक्स ऑफिस

Rajesh Khanna Biggest Blockbuster: हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना ने अपने करियर में एक से एक हिट फिल्में दी थी. एक्टर ने अपने करियर में करीब 180 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था और ज्यादातर फिल्में हिट और सुपरहिट साबित हुई थी. आज हम आपको एक्टर की एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया था. ये फिल्म करीब 3 महीने तक थिएटर से नहीं उतरी थी और इसके आगे 'धुरंधर' भी कुछ नहीं है. चलिए जानते हैं- 

राजेश खन्ना की ब्लॉकबस्टर फिल्म

1/5
राजेश खन्ना की ब्लॉकबस्टर फिल्म

हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले राजेश खन्ना ने अपने करियर में एक से एक हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी थी. राजेश खन्ना बॉलीवुड के ऐसे सुपरस्टार थे, जिन्होंने एक के बाद एक लगातार 17 हिट फिल्में दी थी और इतिहास रच दिया था. उन्होंने 46 साल के करियर में करीब 180 फिल्मों में काम किया था और उनकी फिल्मों को दर्शक काफी पसंद करते थे. आज हम आपको 56 साल पुरानी एक फिल्म बताने जा रहे हैं, जिसने ऐसा रिकॉर्ड कायम किया जो आज तक कायम है.

56 साल पहले हुई थी रिलीज

2/5
56 साल पहले हुई थी रिलीज

आज हम राजेश खन्ना की सुपरहिट फिल्म 'आराधना' की बात कर रहे है. इस फिल्म ने एक्टर की लाइफ ही बदल दी थी. फिल्म में राजेश खन्ना के साथ एक्टर सैफ अली खान की मां और दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर नजर आई थी. फिल्म साल 1969 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने थिएटर की टिकट खिड़की पर खूब राज किया था. 

3 महीने तक थिएटर में रही फिल्म

3/5
3 महीने तक थिएटर में रही फिल्म

बताया जाता है कि 56 साल पहले साल 1969 में आई इस फिल्म लगातार 100 दिनों तक सिनेमाघरों में रही थी और 100 दिनों तक चलने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई थी. इस फिल्म को दर्शकों ने काफी प्यार दिया था. आराधना फिल्म को लोग 3 महीने से ज्यादा समय तक थिएटर्स में देखते रहे थे. फिल्म में एक्टर राजेश खन्ना ने डबल रोल निभाया था. 

डबल रोल में नजर आए राजेश खन्ना

4/5
डबल रोल में नजर आए राजेश खन्ना

ब्लॉकबस्टर फिल्म आराधना में राजेश खन्ना एक पायलट और उनके बेटे के किरदार में नजर आए थे. आराधना में शर्मिला और राजेश की केमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया था. राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर की फिल्म आराधना को बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है.

फिल्म का गाना आज भी हिट

5/5
फिल्म का गाना आज भी हिट

आराधना फिल्म इतनी ज्यादा हिट साबित हुई थी कि इसे 19वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में 'बेस्ट फिल्म' का अवॉर्ड मिला था और शर्मिला टैगोर को 'बेस्ट एक्ट्रेस' का अवॉर्ड मिला था. फिल्म के सुपरहिट गाने 'मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू' को भी काफी ज्यादा पसंद किया गया था और आज तक लोग इस गाने को सुनते है. 56 साल बाद भी इस गाने का क्रेज लोगों में कम नहीं हुआ है. बताया जाता है कि इस फिल्म को बनाने में 58 लाख रुपये खर्च हुए थे और फिल्म ने दुनियाभर में 17 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया था.   

 

ट्रेन्डिंग फोटोज़