Farah Khan IVF struggles: बॉलीवुड की जानी-मानी कोरियोग्राफर फराह खान ने हाल ही में अपनी आईवीएफ सफर के बारे में खुलकर बात की. दो बार IVF फेल होने के बाद उन्होंने अपने तीन बच्चों को जन्म दिया. उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्हें काफी ज्यादा दर्द सहना पड़ता था. शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' की शूटिंग के दौरान भी उन्होंने यह सफर तय किया था.
)
Farah Khan on IVF: बॉलीवुड की जानी-मानी कोरियोग्राफर फराह खान ने 39 साल की उम्र में फिल्म निर्माता शिरीष कुंदर से शादी की, जबकि वह 31 साल के थे. शादी के कुछ साल बाद कपल ने परिवार शुरू करने का फैसला किया, लेकिन उन्हें उम्र से जुड़ी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा. उन्होंने अपनी 'बॉडी क्लॉक' की टिक-टिक के साथ आईवीएफ का रास्ता चुना, एक ऐसा विषय जिस पर उस समय बहुत कम लोग खुलकर बात करने की हिम्मत रखते थे. लगभग दो दशक बाद, कोरियोग्राफर ने अपने आईवीएफ के अनुभव पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि कैसे वह दो बार असफल रहीं और आखिरकार अपे तीसरे प्रयास में उन्हें तीन बच्चों का आशीर्वाद मिला.
)
फराह खान ने सानिया मिर्जा के पॉडकास्ट 'सर्विंग इट अप विद सानिया' में कहा कि 'मैं 'ओम शांति ओम' की शूटिंग कर रही थी और बच्चे के लिए भी ट्राई कर रही थी. शाहरुख खान हर साल जून-जुलाई में अपने बच्चों के साथ लंदन जाते हैं तो वो उस समय ब्रेक पर थे. उनका ब्रेक लेना, मेरे लिए वरदान साबित हुआ. मैंने आईवीएफ का ट्राई किया. पहले तो दो बार आईवीएफ फेल हो गया और फिर तीसरी बार आईवीएफ सक्सेसफुल साबित हुआ.'
)
फराह खान ने आगे कहा कि 'जब आईवीएफ फेल हुआ तो में काफी परेशान हो गई थी. दो दिन तक बिस्तर पर पड़ी रही और रोती रहती थी. उस समय शिरीष ने मुझे संभाला. शिरीष ने कहा, अगर हमारे बच्चे नहीं हुए तो क्या होगा? कोई बात नहीं. लेकिन मैं जानती थी कि उसे बच्चे चाहिए. बच्चे उसके सबसे अच्छे दोस्त हैं. वह उनके साथ काफी वक्त बिताता है, उतना किसी के साथ नहीं बिताता है.'
)
कोरियोग्राफर ने आगे बताया कि 'सिर्फ तब ही नहीं, जब मैं प्रेग्नेंट हुई तो शिरीष ने मेरा बहुत ध्यान रखा. मेरे पेट में तीन बच्चे थे इसलिए उल्टी भी तीन गुना ज्यादा होती थी. पेट में चकत्ते हो जाते थे. बार-बार वॉशरूम जाना पड़ता था. लेटकर सो नहीं पाती थी, मुझे रेकलाइनर पर सोना पड़ता था. शिरीष उस मय मुझे नहलाता था, साफ करता था, वो सब कुछ करता था जो एक पति को नहीं देखना चाहिए.'
)
बता दें कि फराह खान ने 8 दिसंबर 2004 में फिल्ममेकर शिरीष कुंदर से शादी की थी और 11 फरवरी साल 2008 में कपल ने आईवीएफ की मदद से ट्रिप्लेट्स को जन्म दिया था.
ट्रेन्डिंग फोटोज़