Advertisement
trendingPhotos2986996
Hindi NewsPhotosअमिताभ बच्चन या जया, पहली डेब्यू फिल्म में किसने हिलाया था बॉक्स ऑफिस? एक्टिंग से लूटी महफिल
photoDetails1hindi

अमिताभ बच्चन या जया, पहली डेब्यू फिल्म में किसने हिलाया था बॉक्स ऑफिस? एक्टिंग से लूटी महफिल

Amitabh Bachchan Vs Jaya Bachchan Debut: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने 60 के दशक के आखिरी में इंडस्ट्री में डेब्यू किया था और जया बच्चन ने 70 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की थी. आज हम आपको इस कपल की डेब्यू फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं. आखिर अमिताभ बच्चन और जया बच्चन में से किसने डेब्यू फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था.

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन

1/5
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन

Amitabh Bachchan Vs Jaya Bachchan Debut: बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने बड़े पर्दे पर काफी धमाल मचाया है और फैंस का दिल जीता है. 70 के दशक में साथ काम करने के दौरान दोनों एक-दूसरे पर दिल हार बैठे थे और फिर जल्द ही दोनों ने शादी भी कर ली थी. दोनों के डेब्यू में दो साल का फासला था. पहले अमिताभ बच्चन ने इंडस्ट्री में डेब्यू किया था और फिर जया बच्चन ने डेब्यू किया था. 

हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार

2/5
हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन दोनों की ही गिनती सिनेमा के दिग्गजों में होती हैं. दोनों सितारों ने अपने दौर में एक से एक हिट और सुपरहिट फिल्में दी हैं. आज हम आपको अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की पहली डेब्यू फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं. आखिर किसकी डेब्यू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी.

 

अमिताभ बच्चन ने 1969 में किया डेब्यू

3/5
अमिताभ बच्चन ने 1969 में किया डेब्यू

महानायक अमिताभ बच्चन फिलहाल 83 साल के हो गए है. बिग बी ने 1969 में बॉलीवुड में कदम रखा था और 27 साल की उम्र में डेब्यू किया था. एक्टर ने इंडस्ट्री में फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' से डेब्यू किया था. सात हिंदुस्तानी फिल्म का डायरेक्शन ख्वाजा अब्बास अहमद ने किया था. 

 

इतना किया बॉक्स ऑफिस पर कलाकार

4/5
इतना किया बॉक्स ऑफिस पर कलाकार

अमिताभ बच्चन के साथ सात हिंदुस्तानी फिल्म में अनवर अली, उत्पल दत्त, एक हंगल, जलाल आगा, प्रकाश थापा, मधु और दीना पाठक जैसे कलाकारों ने भी काम किया था. सात हिंदुस्तानी फिल्म को 8.5 लाख रुपये के बजट में बनाया गया था और इसने बॉक्स ऑफिस पर कुल 8 लाख रुपये का कारोबार किया था. 

 

जया बच्चन ने 1971 में रखा कदम

5/5
जया बच्चन ने 1971 में रखा कदम

वहीं अमिताभ बच्चन के डेब्यू के दो साल बाद जया बच्चन ने बतौर लीड एक्ट्रेस करियर की शुरुआत की थी. जया बच्चन की डेब्यू फिल्म 'गुड्डी' थी और यह फिल्म साल 1971 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. गुड्डी फिल्म में पहले अमिताभ बच्चन नजर आने वाले थे, लेकिन बाद में मेकर्स ने धर्मेंद्र को साइन कर लिया था. गुड्डी फिल्म में जया और धर्मेंद्र की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था. इस फिल्म को 55 लाख रुपये के बजट में बनाया गया था और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने डेढ़ करोड़ का कलेक्शन किया था.   

 

ट्रेन्डिंग फोटोज़