Advertisement
trendingPhotos3003855
Hindi NewsPhotos61 साल के इस सुपरस्टार के स्टारडम से हिल गए थे अमिताभ बच्चन, विदेश में बिग को फैंस ने नहीं दिया था भाव, बोले- 'किसी ने ध्यान तक नहीं दिया'
photoDetails1hindi

61 साल के इस सुपरस्टार के स्टारडम से हिल गए थे अमिताभ बच्चन, विदेश में बिग को फैंस ने नहीं दिया था भाव, बोले- 'किसी ने ध्यान तक नहीं दिया'

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि भारत के सबसे बड़े स्टार में से एक माने जाते है. उनका स्टारडम डेब्यू के 56 साल बाद भी बरकरार है, लेकिन एक वक्त था जब अमिताभ बच्चन खुद से छोटे सुपरस्टार के स्टारडम को देख हिल गए थे. उस सुपरस्टार को देखने के बाद अमिताभ बच्चन को एहसास हुआ था कि हर दौर का अपना एक स्टार होता है. 

1/5

Amitabh Bachchan: हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन इंडस्ट्री में 56 साल से एक्टिव है. उनके आने के बाद कई स्टार आए और गए, लेकिन बिग बी के सिंहासन को कोई हिला तक नहीं पाया. हालांकि एक बार अमिताभ बच्चन खुद से 20 साल छोटे एक सुपरस्टार का स्टारडम देखकर सन्न रह गए थे. उनके साथ विदेश में कुछ ऐसा हुआ था कि जिसने अमिताभ बच्चन को सोचने पर मजबूर कर दिया था.

 

2/5

दरअसल, हम इंडस्ट्री के 'हीरो नंबर 1' गोविंदा की बात कर रहे है. उन्होंने 90 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की थी. गोविंदा की लोकप्रियता और सफलता का लोहा तब बिग बी ने भी माना था. एक बार बिग बी जब गोविंदा के साथ अमेरिका गए थे तो सभी फैंस गोविंदा की झलक के लिए बेकरार थे और किसी ने अमिताभ बच्चन की तरफ देखा भी नहीं था. 

 

3/5

अमिताभ बच्चन और गोविंदा एक साथ दो फिल्मों में काम किया था. सबसे पहले उन्हें साथ में साल 1991 में आई फिल्म 'हम' और फिर साल 1998 में आई फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में देखा गया था. इन दोनों ही फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद किया था.  

 

4/5

साल 2016 में अमिताभ बच्चन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'साल 1981 में आई फिल्म लावारिस और साल 1978 में आई फिल्म मुकद्दर का सिकंदर के दौर में न्यूयॉर्क गया था, तो दीवानगी का आलम कुछ और ही था. उस वक्त भीड़ इतनी पागल थी कि मुझे स्टेज से निकालने के लिए लिमोजीन को मंच पर लाना पड़ा और लिफ्ट के जरिए नीचे से बाहर निकलना पड़ा.'

 

5/5

इसके बाद अमिताभ बच्चन ने याद किया जब वो रवीना और गोविंदा के साथ अमेरिका यात्रा पर गए थे. उन्होंने बताया कि 'सालों बाद, जब मैं गोविंदा और रवीना के साथ प्रमोशन के लिए गया, तो माहौल बिल्कुल अलग था. हम बड़ी लिमोजिन से उतरे, लेकिन किसी ने ध्यान तक नहीं दिया. तब एहसास हुआ कि वक्त और लोगों की पसंद दोनों बदल चुकी हैं.' बता दें कि सालों पहले अमिताभ बच्चन के लिए भीड़ पागल थी, लेकिन बाद में उनकी तरफ कोई देख तक नहीं पाया था. ऐसा देखने के बाद बिग बी हिल गए थे.

 

ट्रेन्डिंग फोटोज़