Advertisement
trendingPhotos2996504
Hindi NewsPhotos'आपकी नजरों ने समझा' वाली वो हसीना, जिसके बाथरूम की दीवार से निकले 12 लाख, देह व्यापार में फंसा नाम
photoDetails1hindi

'आपकी नजरों ने समझा' वाली वो हसीना, जिसके बाथरूम की दीवार से निकले 12 लाख, देह व्यापार में फंसा नाम

 बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी हसीनाएं हैं जिन्हें कंट्रोवर्सी का क्वीन कहा जाता है. 50-60 के दशक में माला सिन्हा का नाम हर जगह छाया हुआ था. एक्ट्रेस ने एक से एक बड़ी फिल्मों में लीड रोल अदा किया.

1/7

Controversial Actress of Bollywood: फिल्मी दुनिया में कई कलाकार आए और गए, लेकिन कुछ ऐसे होते हैं जिनकी चमक हमेशा रहती है. माला सिन्हा भी उन चुनिंदा कलाकारों में से एक हैं जिनकी कहानी सिखाती है कि अगर इंसान ठान ले तो कोई भी मुश्किल उसे रोक नहीं सकती. माला सिन्हा आज भी हिंदी सिनेमा की यादगार हीरोइन के रूप में जानी जाती हैं, लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि फिल्मों में आने के शुरुआती दिनों में उन्हें रिजेक्शन का सामना भी करना पड़ा था.

 

2/7

बचपन से ही माला को अभिनय का शौक था. उन्होंने पढ़ाई के बाद बंगाली फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन उनका असली सपना हिंदी सिनेमा में लीड एक्ट्रेस बनना था, जिसे पूरा करने के लिए वह अपनी बेटी के साथ मुंबई आ गईं. मुंबई आने के शुरुआती दिनों में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा. कई प्रोड्यूसर्स और निर्देशकों ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया और कई ने तो उनकी शक्ल का मजाक भी उड़ाया, जिसका जिक्र माला ने एक इंटरव्यू में किया था. 

 

3/7

उनके इंटरव्यू के मुताबिक, एक प्रोड्यूसर ने खुले तौर पर कहा कि उनकी नाक खराब है और वह हीरोइन नहीं बन सकतीं. यह सुनकर वह काफी दुखी हुईं और रोईं भी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. उन्होंने ऑडिशन देना जारी रखा और अपनी मेहनत से सबका नजरिया बदल दिया.माला की पहली हिंदी फिल्म 'बादशाह' (1954) थी, लेकिन यह फिल्म ज्यादा सफल नहीं रही. असली पहचान उन्हें 1959 में आई फिल्म 'धूल का फूल' से मिली. इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया.

 

4/7

बता दें कि माला सिन्हा बॉलीवुड की महंगी एक्ट्रेस बन चुकी थी. एक फिल्म के लिए माला मुंहमांगी फीस तक मांगने लगी थीं. माला ने बॉलीवुड में 120 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया था. एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में 40 साल बिताए. इसमें से 20 साल तक तो उन्होंने राज ही किया.बता दें कि माला सिन्हा को काफी कंजूस भी बोला जाता है. इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस रही माला सिन्हा घर में हेल्पर नहीं रखती थीं और हेक्टिक शेड्यूल के बीच घर का सारा काम खुद ही करती थीं. 

5/7

माला की जिंदगी में एक समय ऐसा भी आया जब एक झटके में ही सब खत्म हो गया. टैक्स डिपार्टमेंट ने उनके घर छापा मारा. माला सिन्हा के बाथरूम की दीवार से 12 लाख रुपये मिले. इसके बाद माला ने कोर्ट-कचहरी के खूब चक्कर काटे. इस दौरान माला ने कोर्ट में कहा था कि इतने सारे पैसे उन्होंने देह व्यापार करके कमाए हैं. इस बयान के बाद माला को फिल्म इंडस्ट्री से बाहर कर दिया गया. इसके बाद उन्होंने कहा था कि ऐसा बयान उन्होंने पिता और वकील के कहने पर दिया था. 

 

6/7

इसके बाद माला सिन्हा के करियर की कहानी चमकते सितारों की तरह रही. उन्होंने 'प्यासा', 'गीत', 'हिमालय की गोद में', 'आंखें', 'अनपढ़', 'दिल तेरा दीवाना', 'दो कलियां', 'मेरे हुजूर', 'संजोग', 'परवरिश', 'उजाला' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया. माला ने गुरु दत्त, राज कपूर, अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, शम्मी कपूर और राजेंद्र कुमार जैसे बड़े कलाकारों के साथ अभिनय किया. उनकी अदाकारी, खूबसूरती और बेबाक अंदाज के कारण वह 50 और 70 के दशक की सबसे प्रसिद्ध हीरोइन बन गईं.

 

7/7

माला सिन्हा को उनके शानदार योगदान के लिए कई पुरस्कार और सम्मान भी मिले. उन्होंने हिंदी सिनेमा के इतिहास में अपनी अलग पहचान बनाई. उनकी फिल्मों और गानों को आज भी लोग याद करते हैं. माला ने अपने करियर में हमेशा मेहनत और लगन के साथ काम किया, साबित किया कि कोई भी आलोचना या रिजेक्शन किसी भी सपने को रोक नहीं सकता.

 

ट्रेन्डिंग फोटोज़