Advertisement
trendingPhotos3098221
photoDetails1hindi

शुभमन-जायसवाल और पंत से भी आगे निकले एरोन जॉर्ज, शतक से मचाया गदर, बाला-बाल बचा पुजारा का रिकॉर्ड

Aaron George Hundred in U19 World Cup: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदकर रिकॉर्ड 10वीं बार फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.

10वीं बार फाइनल में भारत

1/5
10वीं बार फाइनल में भारत

सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को हराकर भारत ने रिकॉर्ड 10वीं बार आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप में जगह बनाई है. अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 310 रनों का स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में टीम इंडिया ने 41.1 ओवरों में 3 विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया. शुक्रवार, 6 फरवरी को भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाएगा.

एरोन जॉर्ज ने जड़ा शानदार शतक

2/5
एरोन जॉर्ज ने जड़ा शानदार शतक

अफगानिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दिलाने में ओपनिंग बल्लेबाज एरोन जॉर्ज का अहम किरदार रहा. दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 104 गेंदों पर 115 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 15 चौके और 2 छक्के लगाए.

एरोन जॉर्ज ने स्पेशल क्लब में मारी एंट्री

3/5
एरोन जॉर्ज ने स्पेशल क्लब में मारी एंट्री

एरोन जॉर्ज अंडर 19 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में शतक जड़ने वाले 9वें बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले चेतेश्वर पुजारा, उन्मुक्त चंद, ऋषभ पंत, यश धुल, रवनीत रिकी, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और मनजोत कालरा ये कारनामा कर चुके हैं. 

शुभमन-जायसवाल और पंत को पछाड़ा

4/5
शुभमन-जायसवाल और पंत को पछाड़ा

एरोन जॉर्ज ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में 115 रनों की पारी खेलकर इतिहास रच दिया. वो अंडर-19 विश्व कप के नॉकआउट मैच में दूसरे सबसे ज्यादा रन स्कोर करने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने ऋषभ पंत (111 रन), यशस्वी जायसवाल (105 रन) और शुभमन गिल (102 रन) को पीछे छोड़ दिया.

बाल-बाल बचा पुजारा का रिकॉर्ड

5/5
बाल-बाल बचा पुजारा का रिकॉर्ड

हालांकि, अंडर-19 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबले में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत रन बनाने के मामले में चेतेश्वर पुजारा अभी भी शीर्ष पर बने हुए हैं. पुजारा ने 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 129 रनों की शानदार पारी खेली थी.

ट्रेन्डिंग फोटोज़