Advertisement
trendingPhotos2997596
Hindi NewsPhotosधोखा, एक्ट्रेस के साथ अफेयर और फिर हिंसा… 70 के दशक को वो एक्टर जिसने पत्नी के लिए कह दी ये बात, बोले- ‘वो पूरी गुलाबी थी, उसके लिप्स…’
photoDetails1hindi

धोखा, एक्ट्रेस के साथ अफेयर और फिर हिंसा… 70 के दशक को वो एक्टर जिसने पत्नी के लिए कह दी ये बात, बोले- ‘वो पूरी गुलाबी थी, उसके लिप्स…’

70 और 80 के दशक में अपनी फिल्मों और लुक्स से इस एक्टर ने कई सुपरहिट फिल्में दी थीं. वहीं फिल्मों के आलावा इस शादीशुदा एक्टर का मशहूर हीरोइन के साथ अफेयर और मारपीट का मामला भी काफी चर्चा में रहा था, जिसने इस हैंडसम चेहरे के पीछे की सच्चाई को दुनिया के सामने ला दिया था. लेकिन इस एक्टर ने अपनी पत्नी के लिए जो कहा उसे पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे. 

 

संजय खान

1/5
संजय खान

 

हिंदी सिनेमा में अफेयर और चीटिंग सिर्फ आजकल ही नहीं बल्कि उस समय भी काफी आम बात थी, उस समय भी कई एक्टर्स शादीशुदा होने के बाद भी अपनी फिल्मों की हीरोइन के साथ कभी पर्दे तो कभी पर्दे के पीछे रोमांस किया करते थे. लेकिन आज हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं, उसने ना सिर्फ अपनी पत्नी को धोखा दिया बल्कि जिस एक्ट्रेस के साथ अफेयर किया उसके साथ भी गलत हरकत की. 

 

पत्नी को दिया धोखा

2/5
पत्नी को दिया धोखा

 

तो चलिए सस्पेंस को खत्म करते हुए बताते हैं इस एक्टर का नाम, आज हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि संजय खान हैं. उन्होंने मशहूर एक्ट्रेस जीनत अमान के साथ अफेयर किया और फिर बाद भी चुपचाप शादी कर ली. लेकिन जीनत से अफेयर करने से पहले वो मॉडल और एक्ट्रेस जरीन खान के साथ शादी रचा चुके थे, जिनसे उन्हें चार बच्चे, जायेद खान, सुजैन खान और दो बेटियां और हुईं.

 

एक्ट्रेस के साथ अफेयर

3/5
एक्ट्रेस के साथ अफेयर

 

 

लेकिन चार बच्चे और सुंदर पत्नी होने के बावजूद संजय खान ने इस प्यारी फैमिली को अकेला छोड़ दिया और जीनत के साथ शादी रचा ली. लेकिन वो एक्ट्रेस के साथ भी ज्यादा लंबे समय तक नहीं रह पाए. जीनत के मुताबिक संजय खान ने उनके साथ घरेलू हिंसा की थी, जिसके चलते उन्होंने संजय से दूरी बना ली. 

 

संजय को पहली नजर में हुआ था जरीन से प्यार

4/5
संजय को पहली नजर में हुआ था जरीन से प्यार

 

 

वहीं संजय खान से जब सिमी ग्रेवाल ने पूछा गया कि उन्होंने जरीन खान से शादी क्यों की? तो एक्टर ने जवाब देते हुए बताया कि वो दोनों दो अलग तरह के लोग थे और उन्हें पहली ही नजर में जरीन से प्यार हो गया था. संजय ने कहा, ‘मैं जब जरीन से मिला तब ही मैं समझ गया था कि मुझे वो लड़की मिल गई, जिससे मैं शादी करना चाहता हूं. मुझे कंफर्टेबल फील हो रहा था. मुझे उनका चेहरा देखते रहना अच्छा लगता था. वो प्यारी आंखे…उसके लिप्स जूसी थे…उसकी मुस्कान बहुत ही चमकदार थी और उसका फिगर कमाल का था. वो पूरी गुलाबी थी.’ 

 

संजय की परछाई थीं जरीन

5/5
संजय की परछाई थीं जरीन

 

संजय ने आगे बताया कि 'वो लड़कों की तरह खाना खाया करती थी, और मेरी मैं उसे और भी ज्यादा खाना खाने को देती थी और उसे हमारे घर का खाना बहुत था. वो मेरी साथ मेरी परछाई की तरह थी. मैं उसके साथ सबसे ज्यादा सहज महसूस करता था.' आपको बता दें कि जरीन खान का 7 नवंबर को उम्र से जुड़ी बीमारी के चलते निधन हो गया है. 

 

ट्रेन्डिंग फोटोज़